Important Polity Questions Part-3

नमस्कार दोस्तों ! Important Polity Questions Part-3 अपलोड करने का मुख्य कारण यह है कि यह छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करता है। राजनीति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, ट्रेंड, और अधिकतम आवश्यकताओं का पता चलता है, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी में विशेष तरह की सहायता मिलती है।

ये प्रश्न छात्रों को राजनीति के महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं और उन्हें वह धारणाएं और प्रक्रियाएं समझने में मदद करते हैं जिनका प्रश्न पत्र में पूछा जा सकता है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण राजनीति प्रश्नों का अध्ययन करने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें परीक्षा के मौजूदा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में सहायकता मिलती है। इसलिए, महत्वपूर्ण राजनीति प्रश्नों का अपलोड छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Important Polity Questions Part-3

Important Polity Questions Part-3  I  महत्वपूर्ण राजव्यवस्था प्रश्न भाग-3

 

  1. प्रश्‍न – किस एक्‍ट के तहत भारत सचिव की स्‍थापना हुई थी? उत्‍तर – भारतीय परिषद अधिनियम, 1858
  2. प्रश्‍न – किस उच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या सबसे अधिक है? उत्‍तर – इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय (सबसे कम न्‍यायाधीश गुवाहाटी उच्‍च न्‍यायालय में है।)
  3. प्रश्‍न – किस अनुच्‍छेद में सांसदों के वेतन-भत्‍ते आदि का वर्णन है? उत्‍तर – अनुच्‍देद 106
  4. प्रश्‍न – उस वित्‍तमंत्रीका नाम बताइए जिसने सन् 1952 में भारत का पहला आम बजट प्रस्‍तुत किया? उत्‍तर – पी.के.चन्‍मुखम चेट्टी
  5. प्रश्‍न – उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों की संख्‍या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? उत्‍तर – संसद के पास
  6. प्रश्‍न – आपात काल के दौरान किस प्रकार की स्‍वाधीनता के अधिकार को समाप्‍त या सीमित नहीं किया जा सकता? उत्‍तर – जीवन और शा‍रीरिक स्‍वतंत्रता को
  7. प्रश्‍न – अब तक कितने विधेयक संयुक्‍त बैठक (राज्‍यसभा एवं लोकसभा के द्वारा संयुक्‍त रूप से) के तहत पारित किए गए हैं? उत्‍तर – तीन (दहेज निषेध विधेयक 1961, बैककारी सेवा आयोग (निरसन) विधेयक 1978 तथा आतंकवाद विरोधी विधेयक 2002 (पोटा) को संयुक्‍त बैठक में पारित किया गया है।)
  8. प्रश्‍न – अप्रत्‍याशित (Unforeseen) व्‍ययों की पूर्ति के लिए भारत की आकस्मिक निधि से कौन धन निकाल सकता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
  9. प्रश्‍न – ”समाजवाद वह टोपी है, जो सुविधानुसार पहनी जा सकती है” यह कथन किस प्रसिद्ध आलोचक का है? उत्‍तर – सी. ई. एम. जोड का
  10. प्रश्‍न – ”यदि लोग जो चुनकर आएंगे, योग्‍य, चरित्रवान और ईमानदार हुए, तो वे दोषपूर्ण संविधान को भी सर्वोत्‍तम बना देंगे” यह कथन किसका है? उत्‍तर – डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर का
  11. प्रश्‍न – ”भारत में अनेकता में एकता और एकता में अनेकता है” यह प्रसिद्ध कथन किसका है? उत्‍तर – विन्‍सेण्‍ट स्मिथ का
  12. प्रश्‍न – ‘शारदा एक्‍ट’ किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – बाल विवाह से
  13. सरकारिया आयोग किस विषय से सम्‍बन्धित था? उत्‍तर – केन्‍द्र-राज्‍य सम्‍बन्‍ध की जाँच से
  14. संसद के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कौन करता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष
  15. प्रश्‍न – सार्व‍जनिक लेखा समिति में राज्‍यसभा के कितने सदस्‍य होते हैं? उत्‍तर – 7 (सात)
  16. प्रश्‍न – सार्वजनिक निधि का अभिभावक किसे माना जाता है? उत्‍तर – नियं‍त्रक महालेखा परीक्षक को
  17. प्रश्‍न – सरकारिया आयोग किस विषय से सम्‍बन्धित था? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 85 के अन्‍तर्गत
  18. प्रश्‍न – सम्‍पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों वाले भाग में से निकालकर किसमें स्‍थान दिया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 300 क में
  19. प्रश्‍न – संसदीय विशेषाधिकार (Privileges) से क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – सांसदों को प्राप्‍त विशेषाधिकार 
  20. प्रश्‍न – संसद ने ‘भारत रत्‍न’ आदि सम्‍मान प्रदान करने की प्रथा समाप्‍त करने के लिए कब अधिनियम पारित किया और कब पुन: चालू किया? उत्‍तर – जुलाई, 1977; 1980
  21. प्रश्‍न – संविधान सभा से मुस्लिम लीग के बहिष्‍कार का प्रमुख कारण क्‍या था? उत्‍तर – मुस्लिम लीग मुसलमानों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी।
  22. प्रश्‍न – संविधान सभा के सदस्‍यों को किसने प्रत्‍यक्ष रूप से निर्वाचित किया? उत्‍तर – प्रान्‍तों की विधान सभाओं ने
  23. प्रश्‍न – संविधान सभा की पहली बैठक ‍किस तिथि को हुई थी? उत्‍तर – 9 दिसम्‍बर, 1946 को
  24. प्रश्‍न – संविधान सभा का गठन किस योजना के अंतर्गत प्रस्‍तावित किया गया था? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना के
  25. प्रश्‍न – संविधान में मूल कर्तव्‍यों से सम्‍बन्धित प्रावधान किस समिति की संस्‍तुतियों के आधार पर सम्मिलित किए गए है? उत्‍तर – स्‍वर्ण सिंह समिति
  26. प्रश्‍न – संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों को कौन निलम्बित कर सकता है? उत्‍तर – राष्‍टप्रति
  27. प्रश्‍न – संविधान के मूल प्रारूप में राज्‍यों के चार प्रवर्ग (क, ख, ग, घ) थे। ये प्रवर्ग कब समाप्‍त किए गए? उत्‍तर – 1956 में
  28. प्रश्‍न – संविधान के निर्माण की दिशा में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले ‘उद्देश्‍य प्रस्‍ताव’ का सम्‍बन्‍ध किससे था? उत्‍तर – पं. जवाहरलाल नेहरू से
  29. प्रश्‍न – संविधान के कौनसे भाग में राज्‍यों से ‘पंचायती राज’ प्रारम्‍भ करने की अपेक्षा की गई है? उत्‍तर – नीति निर्देशक तत्‍व (भाग चार) में
  30. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश पर महाभियोग चलाए जाने का प्रावधान है – अनुच्‍छेद 124 में
  31. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद द्वारा सिखों द्वारा कृपाण धारण करना धार्मिक स्‍वतंत्रता का अंग माना जाता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 25
  32. प्रश्‍न – संघात्‍मक प्रणाली के उठे विवादको सुलझाने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान की व्‍य‍वस्‍था की गई है, इसके लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय को केन्‍द्र और राज्‍यों के बीच संवैधानिक झगड़ों के निर्णय का अधिकार दियागया है, संविधान के किस अनुच्‍छेद के तहत इसका प्रावधान है– अनुच्‍छेद 131 के अन्‍तर्गत
  33. प्रश्‍न – संघशासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति अपनी विनियम बनाने की शक्ति द्वारा (अनुच्‍छेद 240)
  34. प्रश्‍न – वह कौन सा अनुच्‍छेद है, जिसके प्रावधानों के अन्‍तर्गत अपवाद स्‍वरूप भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्‍न, पद्म विभूषण’ आदि अलंकरण प्रदान किया जाता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 18
  35. प्रश्‍न – लोकसभा व राज्‍यसभा की अधिकतम संख्‍या क्रमश: कितनी हो सकती है? उत्‍तर – 552 व 250 सदस्‍य
  36. प्रश्‍न – लोकतंत्र को ‘लोगों का, लोगों द्वारा, लोगोंके लिए (of the People, by the People, for the People) शासन के रूप में किसने परिभाषित किया? उत्‍तर – अब्राहम लिंकन (अमेरिकी राष्‍ट्रपति) ने
  37. प्रश्‍न – लोक सभा का सदस्‍य अपना त्‍यागपत्र किसको देता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष को
  38. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति में कार्यकारिणी शक्तियाँ निहित हैं, परन्‍तु वह उनका प्रयोग किसकी सलाह के अनुसार करता है? उत्‍तर – मन्त्रिपरिषद की सलाह के अनुसार
  39. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पर महाभियोग का आरोप एक संकल्‍प के रूप में संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है, बताइए यह कम-से-कम कितने दिन लिखित सूचना के बाद प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए? उत्‍तर – 14 दिन
  40. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है– केन्‍द्रीय मन्त्रिमण्‍डल
  41. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति से सम्‍बन्धित चुनाव विवादों का निपटारा करने का अधिकार उच्‍चतम न्‍यायालय को है यह उसका? उत्‍तर – प्रारम्भिक अधिकार है।
  42. प्रश्‍न – राज्‍यसभा सदस्‍यों की संख्‍या कितनी है? उत्‍तर – 245
  43. प्रश्‍न – राज्‍य सभा के सदस्‍यों का चुनाव होता है? उत्‍तर – प्रत्‍येक राज्‍य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्‍य के विधान सभा के निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा 
  44. प्रश्‍न – राज्‍य सभा के सदस्‍यों का कार्यकाल किसके द्वारा निश्चित किया गया है? उत्‍तर – संविधान द्वारा अनुच्‍छेद 83
  45. प्रश्‍न – राज्‍य की आकस्मिक निधि का परिचालन कौन करता है? उत्‍तर – राज्‍यपाल
  46. प्रश्‍न – योजना आयोग का गठन 1950 में किसके द्वारा हुआ? उत्‍तर – मंत्रिमण्‍डल के निर्णय द्वारा
  47. प्रश्‍न – यह सुनिश्चित करना किसका उत्‍तरदायित्‍व है कि संसद के प्राधिकार के बिना भारत की संचित निधि से धन व्‍यय न किया जाए –भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का
  48. प्रश्‍न – यह कथन किसका है कि ‘चाहे मैं आपसे सहमत नहीं हूँ, पर आपके विचार स्‍वतंत्र्य  की रक्षा करूँगा’– वाल्‍टेयर का
  49. प्रश्‍न – महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण भारतीय संविधान में जिस संशोधन को करके दिया गया है, वह है? उत्‍तर – 73वाँ संशोधन (1992)
  50. प्रश्‍न – भारतीय स्‍वाधीनता अधिनियम, 1947 के बाद संविधान सभा की स्थिति में कौनसा मुख्‍य परिवर्तन हुआ? उत्‍तर – सभा ने भारतीय डोमिनियन के केन्‍द्रीय विधानमण्‍डल के रूप में कार्य करना प्रारम्‍भ किया।
  51. प्रश्‍न – भारतीय संविधानकी प्रस्‍तावना (Preamble) में अभी तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? उत्‍तर – एक बार
  52. प्रश्‍न – भारतीय संविधान; संविधान सभा में कब अंगीकृत किया गया? उत्‍तर – 26 नवम्‍बर, 1949 को
  53. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में प्रदत्‍त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्‍ता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
  54. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्‍यों को सम्मिलित किया गया है? उत्‍तर – 42वें संविधान संशाधन द्वारा
  55. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में किस अनुच्‍छेद के तहत अस्‍पृश्‍यता को समाप्‍त कर दिया गया है –अनुच्‍छेद 17 के अन्‍तर्गत
  56. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद के तहत राज्‍य को पर्यावरण वन तथा वन्‍य जीवन की सुरक्षा का अधिकार मिला है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 48A के अन्‍तर्गत
  57. प्रश्‍न – भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को किस संविधान संशोधन के अन्‍तर्गत शामिल किया गया? उत्‍तर – 42वें संशोधन के तहत
  58. प्रश्‍न – भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत किसे माना जाता है? उत्‍तर – भारतीय शासन अधिनियम 1935 को
  59. प्रश्‍न – भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है –एटॉर्नी जनरल
  60. प्रश्‍न – भारत में नई अखिल भारतीय लोकसेवा आयोग की स्‍थापना का अधिकार किसे प्राप्‍त है? उत्‍तर – राज्‍यसभा को
  61. प्रश्‍न – भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश की देन है? उत्‍तर – ऑस्‍ट्रलिया
  62. प्रश्‍न – भारत के संविधान के किस अनुच्‍छेद में मंत्रिपरिषद के सामूहिक उत्‍तरदायित्‍व का सिद्धान्‍त प्रतिपादित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 75 (3) में
  63. प्रश्‍न – भारत के संविधान की प्रस्‍तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्‍द कब जोड़े गए? उत्‍तर – 42वें संशोधन अधिनियम,1976 में
  64. प्रश्‍न – भारत के मूल संविधान में अनुच्‍छेदों तथा अनुसूचियों की संख्‍या बताइए? उत्‍तर – 395 अनुच्‍छेद और अनुसूचियाँ
  65. प्रश्‍न – भारत की सम्‍प्रभुता किसमें निवास करती है? उत्‍तर – भारत की जनता में
  66. प्रश्‍न – पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा किसी भी उत्‍पादन को, जो पर्यावरण को हानि नहीं पहुँचाता है, प्रदान यिका जाता है? उत्‍तर – इकोमार्क
  67. प्रश्‍न – पंचायत के चुनाव कराने के लिए निर्णयकिसके द्वारा लिया जाता है? उत्‍तर – राज्‍य सरकार द्वारा
  68. प्रश्‍न – डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्‍मा (Heart and Soul of the Constitution) कहा था? उत्‍तर – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
  69. प्रश्‍न – गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्‍व करता था? उत्‍तर – ब्रिटिश सम्राट का
  70. प्रश्‍न – गणतंत्र के रूप में भारत का जन्‍म हुआ था? उत्‍तर – 26 जनवरी, 1950 को
  71. प्रश्‍न – क्‍या लोकसभा राज्‍य द्वारा धन विधेयकों के लिए की गई सिफारिशों को मानने को बाध्‍य है? उत्‍तर – नहीं
  72. प्रश्‍न – कौनसा संविधान संशोधन नीति-निर्देशक सिद्धान्‍तों को मौलिक अधिकारों पर श्रेष्‍ठता प्रदान करता है – 42वाँ संविधान संशोधन
  73. प्रश्‍न – कौनसा राज्‍य सर्वाधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है? उत्‍तर – उत्‍तर प्रदेश
  74. प्रश्‍न – कौनसा मौलिक अधिकार बेगार को निषिद्ध तथा स्त्रियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाता है? उत्‍तर – शोषण के विरूद्ध अधिकार
  75. प्रश्‍न – केन्‍द्र सरकार किस प्रकार की आपातकालीन व्‍यवस्‍था को जम्‍मू-कश्‍मीर में लागू नहीं कर सकती? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 360 के तहत घोषित वित्‍तीय आपातकालीन व्‍यवस्‍था को
  76. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में प्रतिष्‍ठापित समानता, स्‍वतंत्रता और बन्‍धुता को विस्‍तार से बताता है? उत्‍तर – फ्रां‍सीसी क्रांति से
  77. प्रश्‍न – संविधान का कौन सा प्रावधान कल्‍याणकारी राज्‍य की अवधारणा को विस्‍तार से बताता है? उत्‍तर – राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍त
  78. प्रश्‍न – उपराष्‍ट्रपति केा अपने कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व पद से हटाने का अधिकार किसे प्राप्‍त है? उत्‍तर – संसद को
  79. प्रश्‍न – उच्‍च न्‍यायालय के अधिकार क्षेत्र को घटाने-बढ़ाने का अधिकार किसे प्राप्‍त है? उत्‍तर – संसद को 
  80. प्रश्‍न – नवीं अनुसूची में क्‍या रखे जाते है? उत्‍तर – वे कानून जिन्‍हें न्‍यायिक पुनरीक्षण से सुरक्षित रखना हो।
  81. प्रश्‍न – केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच विवादों का हल किसके अधिकार क्षेत्र में है? उत्‍तर – उच्‍चतम न्‍यायालय के अधिकार क्षेत्र में
  82. प्रश्‍न – किसी मृत्‍युदण्‍ड पाए अपराधी को क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्‍त है? उत्‍तर – केवल राष्‍ट्रपति को
  83. प्रश्‍न – किसी भी राज्‍य में अनुच्‍छेद 356 के अंतर्गत राष्‍ट्रपति शासन कितनी अवधि के लिए लगाया जा सकता है? उत्‍तर – 3 वर्ष
  84. प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के तहत सिक्‍कम को भारत का 22वाँ राज्‍य घोषित किया गया? उत्‍तर – 36वाँ (1975)
  85. प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के तहत लोकसभा का कार्यकाल 6 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया– 44वें
  86. प्रश्‍न – किस लोक सभा चुनाव में सर्वप्रथम सभी चुनाव क्षेत्रों में इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के द्वारा मतदान सम्‍पन्‍न हुआ? उत्‍तर – 14वीं लोक सभा का चुनाव
  87. प्रश्‍न – एक व्‍यक्ति क्‍या एक से अधिक राज्‍यों का राज्‍यपाल हो सकता है? उत्‍तर – हाँ
  88. प्रश्‍न – उपराष्‍ट्रपति के चुनाव में कौन-कौन मतदान करता है? उत्‍तर – लोकसभा और राज्‍यसभा की सभी (निर्वाचित और मनोनीत) सदस्‍य
  89. प्रश्‍न – अवित्‍तीय विधेयकों को राज्‍यसभा कितने समय तक रोक सकती है? उत्‍तर – 6 माह तक
  90. प्रश्‍न – अनुच्‍छेद 39 क में वर्णित ‘समान न्‍याय और नि:शुल्‍क विधिक सहायता’ का निर्देशक तत्‍व संविधान के किस संशोधन अधिनियम की देन है? उत्‍तर – 42वें संशोधन अधिनियम की
  91. प्रश्‍न – अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्‍ताव पारित किया कि भारत की जनता स्‍वयं बिना किसी विदेशी हस्‍तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी? उत्‍तर – 1936 में
  92. प्रश्‍न – 79वाँ संविधान संशोधन किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को लोकसभा व राज्‍य विधान सभाओं में आरक्षण से

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment