Important Polity Questions Part-2

नमस्कार दोस्तों ! Important Polity Questions Part-2 अपलोड करने का मुख्य कारण यह है कि यह छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करता है। राजनीति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, ट्रेंड, और अधिकतम आवश्यकताओं का पता चलता है, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी में विशेष तरह की सहायता मिलती है।

ये प्रश्न छात्रों को राजनीति के महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं और उन्हें वह धारणाएं और प्रक्रियाएं समझने में मदद करते हैं जिनका प्रश्न पत्र में पूछा जा सकता है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण राजनीति प्रश्नों का अध्ययन करने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें परीक्षा के मौजूदा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में सहायकता मिलती है। इसलिए, महत्वपूर्ण राजनीति प्रश्नों का अपलोड छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Important Polity Questions Part-2

Important Polity Questions Part-2  I  महत्वपूर्ण राजव्यवस्था प्रश्न भाग-2

 

  1. प्रश्‍न – अपना कार्यकाल समाप्‍त होने के पूर्व यदि सर्वोच्‍च न्‍यायालय का न्‍यायाधीश त्‍यागपत्र देना चाहे तो वह किसको सम्‍बोधित करते हुए त्‍यागपत्र देगा– राष्‍ट्रपति या उनके द्वारा नियुक्‍त व्‍यक्ति को
  2. प्रश्‍न – अनुच्‍छेद 22 के अधीन किसी भी व्‍यक्ति को बंदी बनाने पर कितने समय के अन्‍दर निकटतम न्‍यायाधीश के समक्ष प्रस्‍तुत करना पड़ता है? उत्‍तर – 24 घण्‍टे में
  3. प्रश्‍न – अण्‍डमान-निकोबार द्वीप समूह किस उच्‍च न्‍यायालय के अधिकारिता क्षेत्र में आता है? उत्‍तर – कोलकाता उच्‍च न्‍यायालय के
  4. प्रश्‍न – अण्‍डमान निकोबार द्वीप समूह किस उच्‍च न्‍यायालय के क्षेत्राधिकार में आते हैं? उत्‍तर – कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के अधिकार क्षेत्र में
  5. प्रश्‍न – अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति कौन करता है –राष्‍ट्रपति
  6. प्रश्‍न – ”हमने अपने राष्‍ट्रपति को वास्‍तविक शक्ति नहीं दी वरन हमने उसके पद को गौरव और प्रतिष्‍ठा से विभूषित किया है।” यह विचार किसका है? उत्‍तर – पं. जवाहरलाल नेहरू का
  7. प्रश्‍न – ‘राज्‍य देश के पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन का और वन तथा वन्‍य जीवन की रक्षा का प्रयास करेगा’, ऐसा किस अनुच्‍छेद में वर्णित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 48 में
  8. प्रश्‍न – सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक महत्‍वपूर्ण निर्णय में मुस्लिम पिताओं को भी आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के दायरे में ला दिया है, इस निर्णय में क्‍या है? उत्‍तर – तलाकशुदा पत्‍नी के साथ रह रहे बच्‍चों के बालिग होने तक पिता पर उनके खर्चे की जिम्‍मेदारी है।
  9. प्रश्‍न – सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश को उसकेपद से कौन हटा सकता है? उत्‍तर – संसद के परामर्श पर (महाभियोग प्रक्रिया से) राष्‍ट्रपति
  10. प्रश्‍न – संसद को मूल अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार संविधान के किस संशोधन के द्वारा दिया गया है? उत्‍तर – 24वाँ संशोधन, 1971
  11. प्रश्‍न – संसद के सदन में सरकारी विधेयक कौन प्रस्‍तुत करता है? उत्‍तर – मंत्रिपरिषद का कोई भी सदस्‍य
  12. प्रश्‍न – संसद के तीन अंग है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति, लोकसभा तथा राज्‍यसभा
  13. प्रश्‍न – संसद का सर्वप्रथम संयुक्‍त अधिवेशन हुआ था –6 तथा 9 मई, 1961 को (यह अधिवेशन दहेज प्रतिबंध विधेयक एक्‍ट 1959 के लिए बुलाया गया था, जिसमें यह विधेयक पारित हो गया था)
  14. प्रश्‍न – संविधान में हमारे राष्‍ट्र का उल्‍लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है? उत्‍तर – भारत तथा इण्डिया
  15. प्रश्‍न – संविधान के किस भाग में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्‍याय की व्‍यवस्‍था की बात कही गई है? उत्‍तर – प्रस्‍तावना में
  16. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में वित्‍त आयोग का उल्‍लेख किया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 280 में
  17. प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 72(1) (ग) की व्‍यवस्‍थाओं के अनुसार कौन मृत्‍युदण्‍ड को क्षमा कर सकता है? उत्‍तर – केवल राष्‍ट्रपति
  18. प्रश्‍न – संविधान की प्रस्‍तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्‍वीकार किया गया है? उत्‍तर – सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र के रूप में
  19. प्रश्‍न – संविधान की छटवी अनुसूची में किन राज्‍यों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है? उत्‍तर – असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम के लिए
  20. प्रश्‍न – संविधान का प्रारूप करने के लिए संविधान सभा द्वारा प्रारूप समिति  का गठन कब किया गया? उत्‍तर – 29 अगस्‍त, 1947 को
  21. प्रश्‍न – विधान परिषद के सदस्‍य चुने जाने के लिए विधान सभा में किस प्रकार मतदान होता है? उत्‍तर – खुला मतदान
  22. प्रश्‍न – वरीयता की दृष्टि से मन्त्रियों का सही क्रम क्‍या है? उत्‍तर – कैबिनेट मंत्री, राज्‍यमंत्री, उपमंत्री
  23. प्रश्‍न – लोकसभा में राज्‍यवार सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना पर आधारित है, यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा? उत्‍तर – 2026 तक
  24. प्रश्‍न – लोकसभा के सामान्‍य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसको है? उत्‍तर – संसद को केवल राष्‍ट्रीय संकट के समय
  25. प्रश्‍न – लोक स्‍वास्‍थ्‍य, सड़कें और पुल संविधान की बारहवीं अनुसूची में शामिल हैं, जो सम्‍बन्धित हैं? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 243 ब से
  26. प्रश्‍न – लोक सभाध्‍यक्ष को लोकसभा के अध्‍यक्ष के रूप में कौन शपथ ग्रहण कराता है? उत्‍तर – कोई नहीं (नोट :- लोकसभा के सदस्‍यों को कार्यकारी अध्‍यक्ष शपथ ग्रहण कराता है, इनमें से किसी सदस्‍य के लोकसभा अध्‍यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर पुन: शपथ ग्रहण कराने की आवश्‍यकता नहीं है।)
  27. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद के किस चुनाव में ‘अन्‍त:करण की आवाज’ पर खुला मतदान हुआ? उत्‍तर – 1969 में (जब वी.वी. गिरि राष्‍ट्रपति चुने गए)
  28. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग कहाँ लग सकता है? उत्‍तर – संसद के किसी भी सदन में
  29. प्रश्‍न – राज्‍यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की उद्घोषणा कौन करता है? उत्‍तर – निर्वाचन आयोग
  30. प्रश्‍न – राज्‍यपाल, राष्‍ट्रपति के परामर्श से अध्‍यादेश जारी कर सकता है यह कौनसा अनुच्‍देद उपबन्धित करता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 213
  31. प्रश्‍न – राज्‍य सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए कौन अधिकृत है? उत्‍तर – महाधिवक्‍ता
  32. प्रश्‍न – यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को संविधान की 9वीं सूची में रख दिया जाए तो इसका क्‍या परिणाम होता है? उत्‍तर – वह न्‍यायालय में वाद योग्‍य नहीं रहता।
  33. प्रश्‍न – मौलिक अधिकारों का निलम्‍बन किस स्थिति में होता है? उत्‍तर – युद्ध या बाह्य आक्रमण दोनों परिस्थितियों में 
  34. प्रश्‍न – मौलिक अधिकार न्‍यायालय में प्रवर्तनीय है या नहीं? उत्‍तर – प्रवर्तनीय है।
  35. प्रश्‍न – मूल अधिकारों के उल्‍लंघन की स्थिति में किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत व्‍यक्ति सीधे सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आवेदन कर सकता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 32 के अन्‍तर्गत
  36. प्रश्‍न – मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की नियुक्ति कौन करता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
  37. प्रश्‍न – मंत्रिपरिषद किसके प्रति जवाबदेह होती है? उत्‍तर – संसद/विधान सभा
  38. प्रश्‍न – भारतीय संसद की सबसे पुरानी समिति कौन सी है? उत्‍तर – लोक लेखा समिति
  39. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के किस भाग/भागों में, आर्थिक न्‍याय को संविधान का लक्ष्‍य घोषित किया गया है? उत्‍तर – प्रस्‍तावना और नीति निर्देशक सिद्धान्‍त
  40. प्रश्‍न – भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – पंचायती राज से
  41. प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्‍यक्ष व्‍योमेश चन्‍द्र बनर्जी पुन: कब और किस कांग्रेस अधिवेशन के अध्‍यक्ष बनें? उत्‍तर – 1892, इलाहाबाद अधिवेशन के
  42. प्रश्‍न – भारत में वित्‍तीय संकट की घोषणा अब तक कितनी बार की गई है? उत्‍तर – अभी तक एक बार भी नहीं
  43. प्रश्‍न – भारत में न्‍यायिक पुनरीक्षण (Judicial Review) की शक्ति का प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – केवल सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा
  44. प्रश्‍न – भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश के संविधान के आधार पर शामिल की गई है? उत्‍तर – आस्‍ट्रेलिया के संविधान के आधार पर
  45. प्रश्‍न – भारत के संविधान के किस अनुच्‍छेद में अस्‍पृश्‍यता समाप्‍त करने का प्रावधान है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 17 में
  46. प्रश्‍न – भारत के संविधान का ढाँचा तैयार करने के लिए हमने संघीय व्‍यवस्‍था की योजना किस देश से ली थी? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका से
  47. प्रश्‍न – भारत के राष्‍ट्रपति ने किस मामले में अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग किया था? उत्‍तर – भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम
  48. प्रश्‍न – भारत के राष्‍ट्रपति को किससे वेतन दिया जाता है? उत्‍तर – भारत की संचित निधि से
  49. प्रश्‍न – भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? उत्‍तर – संविधान सभा (विधायनी)
  50. प्रश्‍न – भारत के किसी राज्‍य में विधान परिषद का सृजन अथवा समाप्ति की जा सकती है? उत्‍तर – राज्‍य विधान सभा के तत्‍सम्‍ब‍न्‍धी संकल्‍प पारित करने पर संसद द्वारा
  51. प्रश्‍न – भारत के किस राज्‍य में उर्दू को प्रथम राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है? उत्‍तर – जम्‍मू-कश्‍मीर में
  52. प्रश्‍न – भारत का महान्‍यायवादी कब तक अपने पर बना रह सकता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति के प्रसादपर्यन्‍त
  53. प्रश्‍न – नए राज्‍य बनाने सम्‍बन्‍धी बिल को पेश करने के लिए किसकी अनुसंशा आवश्‍यक होती है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति की
  54. प्रश्‍न – दल-बदल से सम्‍बन्धित किसी विवाद पर अन्तिम निर्णय किसका होता है? उत्‍तर – सदन के अध्‍यक्ष/सभापति का
  55. प्रश्‍न – दल-बदल विरोधी अधिनियम (Anti Defection Law) के अन्‍तर्गत भारतीय संविधान में किसी सदस्‍य की अयोगयता अथ्‍ज्ञवा योग्‍यता पर निर्णय करने का अधिकार किसको प्राप्‍त है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष को
  56. प्रश्‍न – डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर सन् 1947 से 1951 तक किस विभाग के केन्‍द्रीय मंत्री रहे? उत्‍तर – कानून
  57. प्रश्‍न – डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्‍मा (Heart and soul of Constitution) कहा था? उत्‍तर – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
  58. प्रश्‍न – जब विधेयक को राष्‍ट्रपति के पास भेजा जाता है तो कितनी समय सीमा के अन्‍दर उसे विधेयक पर कार्यवाही करना आवश्‍यक है? उत्‍तर – कोई समय सीमा नहीं
  59. प्रश्‍न – जनहित याचिका किस न्‍यायालय में दायर की जा सकती है? उत्‍तर – उच्‍चतम न्‍यायालय तथा उच्‍च न्‍यायालय में
  60. प्रश्‍न – क्‍या उपराष्‍ट्रपति को महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है? उत्‍तर – नहीं
  61. प्रश्‍न – क्‍या आन्‍तरिक अशान्ति के आधार पर राष्‍ट्रपति आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है? उत्‍तर – नहीं
  62. प्रश्‍न – कौन राष्‍ट्रपति द्वितीय पसंद के मतों की गणना के फलस्‍वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्‍त कर निर्वाचित हुआ? उत्‍तर – वी. वी. गिरि
  63. प्रश्‍न – कौन राष्‍ट्रपति की अनुमति प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता होती है? उत्‍तर – नहीं
  64. प्रश्‍न – केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की जिम्‍मेदारी किसके प्रति होती है? उत्‍तर – लोकसभा के
  65. प्रश्‍न – केन्‍द्र सूची राज्‍य सूची और समवर्ती सूची का विवरण संविधान में कहाँ है? उत्‍तर – सातवी अनुसूची में
  66. प्रश्‍न – केन्‍द्र सूची राज्‍य सूची और समचर्ती सूची का विवरण संविधान में कहाँ है? उत्‍तर – सातवी अनुसूची में
  67. प्रश्‍न – किसी विधेयक को धन-विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष
  68. प्रश्‍न – किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता? उत्‍तर – राज्‍यपाल की अनुमति के बिना
  69. प्रश्‍न – किस समिति ने केन्‍द्रीय प्रशासनिक सेवाओं को समाप्‍त करने की सिफारिश की थी? उत्‍तर – राजामन्‍नार समिति ने
  70. प्रश्‍न – किस समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में मौलिक कर्तव्‍यों से सम्‍बन्धित प्रावधानों की व्‍यवस्‍था की गई? उत्‍तर – स्‍वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर
  71. प्रश्‍न – किस संविधा संशोधन द्वारा लोकसभा तथा राज्‍य विधान सभाओं का कार्यकाल बढ़ाया गया था? उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन
  72. प्रश्‍न – किस विधेयक पर राष्‍ट्रपति को अनिवार्य रूप से हस्‍ताक्षर करने पड़ते हैं और वह उसे पुनर्विचार के लिए वापस नहीं भेज सकता? उत्‍तर – वित्‍त विधेयक पर
  73. प्रश्‍न – किस राज्‍य के आरक्षण विधेयक को नौवी अनुसूची में सम्मिलित किया गया है? उत्‍तर – तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
  74. प्रश्‍न – किस आयोग का गठन करने के लिए 94वाँ संविधान संशोधन अधिनियम बना है? उत्‍तर – अनुसूचित जनजातियों के पृथक आयोग के गठन के लिए
  75. प्रश्‍न – कन्‍ट्रोलर एण्‍ड ऑडीटर जनरल कब सेवा निवृत्‍त होते हैं? उत्‍तर – नियुक्ति के 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर
  76. प्रश्‍न – उपराष्‍ट्रपति किस संस्‍था का पदेन सभापति होता है? उत्‍तर – राज्‍य सभा का
  77. प्रश्‍न – उच्‍च न्‍यायालय के क्षेत्राधिकार में संकुचन या विस्‍तार करने का अधिकार किसके पास है? उत्‍तर – संसद
  78. प्रश्‍न – CCEA क्‍या है? उत्‍तर – कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनामिक अफेयर्स
  79. प्रश्‍न – 1951 में गठित प्रथम वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – के. सी. नियोगी
  80. प्रश्‍न – 1950 में लागू मूल संविधान में कितनी भाषाओं को मान्‍यता दी गई थी? उत्‍तर – 14 भाषाओं को
  81. प्रश्‍न – 1950 में योजना आयोग का गठन कैसे किया गया था? उत्‍तर – एक मंत्रिमण्‍डलीय प्रस्‍ताव द्वारा
  82. प्रश्‍न – ‘उद्देश्‍य प्रस्‍ताव’ में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्‍थान दिया है? उत्‍तर – प्रस्‍तावना में
  83. प्रश्‍न – स्‍टॉक एक्‍सचेंजों और वायदा कारोबार के संव्‍यवहारों पर स्‍टाम्‍प–शुल्‍क से भिन्‍न कर किसके द्वारा लगाया जाता है? उत्‍तर – संघ सरकार द्वारा
  84. प्रश्‍न – सर्वोच्‍च एवं उच्‍च न्‍रूायालय के न्‍यायाधीश को सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार पर हटाने का प्रस्‍ताव कहाँ पेश किया जा सकता है? उत्‍तर – संसद के किसी भी सदन में
  85. प्रश्‍न – सर्वाच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी निर्धारितहै? उत्‍तर – 65 वर्ष
  86. प्रश्‍न – सरकारिया कमीशन द्वारा संस्‍तुति की गई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय परिषद का गठन संविधान की किस धारा के अन्‍तर्गत किया गया है? उत्‍तर – धारा 263 के अन्‍तर्गत
  87. प्रश्‍न – समानता का अधिकार भारतीय संविधान के किन पाँच अनुच्‍छेदों में दिया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 14 से अनुच्‍छेद 18 में
  88. प्रश्‍न – सबसे लम्‍बे समय तक राष्‍ट्रपति रहे? उत्‍तर – डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद
  89. प्रश्‍न – संसद का सदस्‍य न होते हुए भी कौन संसद की कार्यवाहियों में अधिकारत: भाग ले सकताहै-भारत का महान्‍यायवादी
  90. प्रश्‍न – संविधान सभा में किस प्रान्‍त के प्रतिनिधि सर्वाधिक थे? उत्‍तर – संयुक्‍त प्रान्‍त
  91. प्रश्‍न – संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? उत्‍तर – 9 दिसम्‍बर, 1946
  92. प्रश्‍न – संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्‍य किस देश के संविधान से प्रेरित है? उत्‍तर – पूर्व सोवियत संघ के संविधान से
  93. प्रश्‍न – संविधान के किस संशोधन द्वारा सम्‍पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से निकाला गया? उत्‍तर – 44वें संशोधन (1978) द्वारा
  94. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुसूची (Schedule) में राज्‍यपाल, राष्‍ट्रपति, भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश आदि के वेतन दिए गए है? उत्‍तर – द्वितीय अनुसूची में
  95. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में संविधान संशोधन की प्रक्रिया दी गई है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 368 में
  96. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में यह उक्ति कि ”केन्‍द्रीय कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई व्‍यवधान न उपस्थित हो” उल्लिखित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 257 में
  97. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत संघ की भाषा हिन्‍दी और लिपि देवनागरी बनाई गई? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 343 के अन्‍तर्गत
  98. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत अधीनस्‍थ न्‍यायालय या जिला न्‍यायालय का प्रावधान किया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 233
  99. प्रश्‍न – संविधान के अधिकांश अनुच्‍छेदों को संशोधित करने के लिए कौनसी प्रक्रिया अपनाई जाती है? उत्‍तर – साधारण बहुमत
  100. प्रश्‍न – संघीय लोकसेवा आयोग (Union Public Service Commission) में अध्‍यक्ष और सदस्‍यों की नियुक्ति कौन करता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
  101. प्रश्‍न – वित्‍त आयोग का गठन होता है? उत्‍तर – संविधान के प्रावधानों के अन्‍तर्गत
  102. प्रश्‍न – लोकसभा सदस्‍यों को शपथ कौन ग्रहण कराता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति अथवा उसके द्वारा अधिकृत व्‍यक्ति
  103. प्रश्‍न – लोकसभा का कार्यकाल किस परिस्थिति में एक बार में कितने समय के लिए बढ़ाया जा सकता है? उत्‍तर – आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए
  104. प्रश्‍न – लोकसभा एवं राज्‍यसभा के संयुक्‍त अधिवेशन के विषय में प्रावधान संविधान के किस अनुच्‍छेद में किया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 108
  105. प्रश्‍न – लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए अरूणाचल प्रदेश में कितनी आरक्षित सीटें है? उत्‍तर – शून्‍य
  106. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत लोकसभा भंग कर सकता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद-85 के अन्‍तर्गत
  107. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद के चुनाव सम्‍बन्‍धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है – सर्वोच्‍च न्‍यायालय को
  108. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति कितने एंग्‍लों इंडियन सदस्‍य लोकसभा में मनोनीत कर सकता है? उत्‍तर – दो
  109. प्रश्‍न – राज्‍यपाल, राष्‍ट्रपति के परामर्श से अध्‍यादेश जारी कर सकता है यह कौन सा परिच्‍छेद उपबन्धित करता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 213
  110. प्रश्‍न – राज्‍य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है? उत्‍तर – निर्वाचन आयोग
  111. प्रश्‍न – राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍तों में से किस अनुच्‍छेद का सम्‍बन्‍ध अन्‍तर्राष्‍ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के संवर्धन से है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 51 का
  112. प्रश्‍न – यदि भारत का राष्‍ट्रपति पदत्‍याग करना चाहता है तो उसे पदत्‍याग का पत्र किसे भेजना पड़ता है? उत्‍तर – उपराष्‍ट्रपति को
  113. प्रश्‍न – यदि कोई अभियुक्‍त अपने बचाव के लिए वकील की सहायता लेना चाहता है, तो भारतीय संविधान में क्‍या व्‍यवस्‍था है? उत्‍तर – उसे अपनी पसंद का वकील करने का संवैधानिक अधिकार है।
  114. प्रश्‍न – भारतीयसंघ का राष्‍ट्रपति किसके परामर्श से कार्य करता है? उत्‍तर – प्रधानमंत्री
  115. प्रश्‍न – भारतीय सभा में की प्रस्‍तावना में ‘न्‍याय’ शब्‍द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है? उत्‍तर – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्‍याय के अर्थ में
  116. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्‍यों का विचार लिया गया है? उत्‍तर – रूस (पूर्व सोवियत संघ) के संविधान से
  117. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के प्रदत्‍त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्‍ता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रप्रति (आपात काल में)
  118. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के निर्माणके समय संविधानिक सलाहकार कौन थे –बी.एन. राऊ
  119. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अंग ‘नीति-निर्देशक सिद्धान्‍तो’ का स्रोत क्‍या है? उत्‍तर – आयरलैण्‍ड का संविधान
  120. प्रश्‍न – भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखण्‍डता’ शब्‍दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया? उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन के द्वारा
  121. प्रश्‍न – भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्‍छेद केन्‍द्र में मंत्रिपरिषद की नियुक्ति तथा पदच्‍युति को विवेचित करता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 75
  122. प्रश्‍न – भारत में संघ राज्‍य-क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति द्वारा
  123. प्रश्‍न – भारत में पंचायत राज अधिनियम कब लागू हुआ? उत्‍तर – 24 अप्रैल, 1994
  124. प्रश्‍न – भारत में न्‍यायिक पुररीक्षण (Judicial review) की शक्ति प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – केवल सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा
  125. प्रश्‍न – भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है? उत्‍तर – 18 भाषाओं में
  126. प्रश्‍न – भारत के संविधान में अवशिष्‍ट शक्तियाँ किसमें निहित है? उत्‍तर – संसद में
  127. प्रश्‍न – भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन थे? उत्‍तर – सरदार वल्‍लभ भाई पटेल
  128. प्रश्‍न – ब्रिटिश व्‍यवस्‍था के अनन्‍य तत्‍व ‘विधि के समक्षसमानता’ को भारतीयसंविधान के किस अनुच्‍छेद में स्‍थान दिया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 14 में
  129. प्रश्‍न – बाम्‍बे राज्‍य को विभाजित करके महाराष्‍ट्र एवं गुजरात नए राज्‍य कब बनाए गए? उत्‍तर – 1960 में
  130. प्रश्‍न – प्रत्‍येक पंचायत में प्रत्‍यक्ष निर्वाचन से भरे जाने वाले कुल स्‍थानों में कितना स्‍थान महिलाओं के आरक्षित होते हैं? उत्‍तर – 1/3 स्‍थान
  131. प्रश्‍न – परिसीमन आयोग का पदेन सदस्‍य कौन होता है? उत्‍तर – मुख्‍य चुनाव अधिकारी
  132. प्रश्‍न – पंचायत का चुनाव कराने के लिए निर्णय कौन लेता है? उत्‍तर – राज्‍य सरकार
  133. प्रश्‍न – नीति-निर्देशक तत्‍वों के क्रियान्‍वयन हेतु मौलिक अधिकारों का उल्‍लंघन किस स्थिति में कियाजा सकता है? उत्‍तर – केवल अनुच्‍छेद 39 ख, ग, के क्रियान्‍वयन हेतु
  134. प्रश्‍न – दसवें वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – के. सी. पन्‍त
  135. प्रश्‍न – जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्‍व में अन्‍तरिम सरकार का गठन कब हुआ? उत्‍तर – सितम्‍बर 1946
  136. प्रश्‍न – जम्‍मू-कश्‍मीर का संविधान कब लागू हुआ? उत्‍तर – 26 जनवरी, 1957 को
  137. प्रश्‍न – जम्‍मू-कशमीर को संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत विशेष दर्जा प्राप्‍त है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 370 के अन्‍तर्गत
  138. प्रश्‍न – जब कोई साधारण विधेयक संसद द्वारा पारित हो जाता है, तो राष्‍ट्रपति को अधिकार है कि – उसे पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है।
  139. प्रश्‍न – जनहित याचिका किस न्‍यायालय में दायर की जा सकती है? उत्‍तर – उच्‍चतम न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय दोनों में
  140. प्रश्‍न – कौनसे भारत संविधान के संशोधन अधिनियम ने छ: से चौदह वर्ष वर्ग के सब बच्‍चों के लिए शिक्षा के अधिकार को एक मूल अधिकार बनाया है?    86वें संविधान संशोधन
  141. प्रश्‍न – केन्‍द्र सरकार के मंत्री व्‍यवहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्‍त अपना पद धारण करते हैं? उत्‍तर – प्रधानमंत्री व राष्‍ट्रपति
  142. प्रश्‍न – किसी मंत्री के विरूद्ध अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित हो जाने की स्थिति में क्‍या होता है? उत्‍तर – मंत्रिपरिषद से त्‍यागपत्र देना पड़ता है।
  143. प्रश्‍न – किसी नजरबंद व्‍यक्ति को अपनी रिहाई के लिए सबसे उचित याचिका कौन सी होगी? उत्‍तर – बन्‍दी प्रत्‍यक्षीकरण
  144. प्रश्‍न – किसने कहा है ”आयरलैण्‍ड के राष्‍ट्रपति की तरह भारत का राष्‍ट्रपति भी अनुच्‍छेद 368 के उल्‍लंघन होने पर संशोधन विधेयक पर अपनी स्‍वीकृति नहीं दे सकता है” ?– दुर्गादास बसु
  145. प्रश्‍न – किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता? उत्‍तर – राज्‍यपाल की अनुमति के बिना
  146. प्रश्‍न – किस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए ‘शारदा एक्‍ट’ बनाया गया था? उत्‍तर – बाल-विवाह
  147. प्रश्‍न – किस सांविधानिक संशोधन द्वारा यह तय किया गया कि राष्‍ट्रपति मंत्रिपरिषद की राय मानने के लिए बाध्‍य होगा? उत्‍तर – 42वाँ संशोधन
  148. प्रश्‍न – किस समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में मौलिक कर्तव्‍य से सम्‍बन्धित प्रावधानों की व्‍यवस्‍था की गई? उत्‍तर – स्‍वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर
  149. प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन को मिनी कंस्‍टीट्यूशन कहा जाता है? उत्‍तर – 42वें संशोधन को
  150. प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रीवीपर्स मान्‍यताएं तथा विशेषाधिकार समाप्‍त कर दिए गए? उत्‍तर – 26वाँ संविधान संशोधन (1971)

 

 

 

 

 

Leave a Comment