History Of Uttar Pradesh

नमस्कार दोस्तों ! History Of Uttar Pradesh ,छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी करते समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसके कारण यह ज्ञान उन्हें राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास की समझ प्रदान करता है।

यह छात्रों को उत्तर प्रदेश के महान इतिहास, राजनीतिक घटनाओं, विरासत और सांस्कृतिक विकास के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। इससे छात्रों को परीक्षा में उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रश्नों को सही ढंग से हल करने में सहायकता मिलती है और उनकी तैयारी में स्वायत्तता और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश का इतिहास छात्रों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है जो उन्हें परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

History Of Uttar Pradesh

 

History Of Uttar Pradesh I उत्तर प्रदेश का इतिहास

 

उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास

 

  • काशी का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है।
  • महाभारत के अनुसार इस नगर की स्थापना दिवोदास ने की थी।
  • अयोध्या का प्राचीन नाम अयाज्सा था।
  • काशी महाजनपद की राजधानी वाराणसी थी।
  • बौद्ध परंपरा के अनुसार अशोक ने एक स्तूप का निर्माण अयोध्या में कराया था|
  • गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक वर्षा काल कोशल राज्य में व्यतीत किए थे।
  • अशोक ने सारनाथ में एक सिंह स्तंभ बनवाया था, इसी को स्वतंत्र भारत के राजचिन्ह के रूप में अपनाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश में ताम्र-पाषाणिक संस्कृति के साक्ष्य मेरठ और सहारनपुर से प्राप्त हुए है|
  • पुरापाषाण कालीन सभ्यता के साक्ष्य इलाहाबाद के बेलन घाटी, सोनभद्र के सिंगरौली घाटी तथा चंदौली के चकिया नामक पुरास्थलों से प्राप्त हुए हैं|
  • बेलन नदी घाटी के पुरास्थलों की खोज एवं खुदाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जी-आर- शर्मा के निर्देशन में कराई गई, जिसमे बेलन घाटी के ‘लोहदानाला’ नामक पुरास्थल से पाषाण उपकरणों के साथ-साथ एक अस्थि-निर्मित मातृ देवी की प्रतिमा भी प्राप्त हुई है।
  • मध्य पाषाणकालीन मानव अस्थि-पंजर के कुछ अवशेष प्रतापगढ़ के सरायनाहर राय तथा महदहा नामक स्थान से भी प्राप्त हुए हैं।
  • नवीनतम खोजों के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित लहुरादेव है, यहां से 8000 ई-पू- से 9000 ई-पू- के मध्य चावल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
  • मिर्जापुर, सोनभद्र, बुंदेलखंड एवं प्रतापगढ़ के सराय नाहर राय से उत्खनन में नवपाषाण काल के औजार एवं हथियार मिले हैं।
  • आलमगीरपुर से हड़प्पाकालीन वस्तुएं प्राप्त हुई हैं, यह हड़प्पा सभ्यता के पूर्वी बिस्तार को प्रकट करता है।
  • यहां से कपास उपजाने के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं।
  • 16 महाजनपदों में से 8 महाजनपद मध्य देश (आधुनिक उ-प्र-) में स्थित थे, जिनके नाम थे- कुरू, पांचाल, काशी, कोशल, शूरसेन, चेदि, वत्स और मल्ल।
  • कुशीनगर पर हूणों के आक्रमण के भी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, और कुशीनगर में 483 ई- पू- में गौतम बुद्ध को महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी।
  • कालसी (वर्तमान उत्तराखण्ड) में अशोक का चौदहवां शिलालेख प्राप्त हुआ हैं।
  • यहां से संस्कृत पदों से उत्कीर्ण ईटों की एक वेदी मिली है जो तृतीय शती ई- के शासक शीलवर्मन के अश्वमेघ यज्ञ स्थल का साक्ष्य है|
  • गौतम बुद्ध का अधिकांश संन्याशी जीवन उत्तर प्रदेश में ही व्यतीत हुआ था, इसी कारण उत्तर प्रदेश को ‘बौद्ध धर्म का पालना कहते है|
  • चेदि महाजनपद की राजधानी शुक्तिमती (बांदा के समीप) थी।
  • जैन ग्रंथों के अनुसार अयोध्या आदिनाथ सहित पांच तीर्थंकारों की जन्मभूमि थी।
  • अहिच्छत्र से ‘मित्र’ उपाधि वाले राजाओं के सिक्के (200-300 ई-) प्राप्त हुए हैं, और अहिच्छत्र से ही गुप्तकालीन ‘यमुना’ की एक मूर्ति भी प्राप्त हुई है।
  • पुष्यभूति शासक हर्षवर्द्धन के काल (606-647 ई-) में कन्नौज नगर ‘महोदयश्री’ अथवा ‘महोदय नगर’ भी कहलाता था।
  • विष्णु धर्मोत्तर पुराण में कन्नौज को ‘महादेव’ बताया गया है।
  • कन्नौज पर आधिपत्य के लिए गुर्जर-प्रतिहारों, पालों एवं राष्ट्रकूटों के मध्य दीर्घकालीन त्रिकोणीय संघर्ष हुआ था|
  • विभिन्न साक्ष्यों के अनुसार सर्वाधिक समय तक कन्नौज पर गुर्जर-प्रतिहारों ने शासन किया था|
  • 1018-1019 ई- में महमूद गजनवी ने कन्नौज पर आक्रमण किया था।
  • अहरौरा (मिर्जापुर) से अशोक का लघु शिलालेख तथा सारनाथ (वाराणसी) एवं कौशाम्बी (इलाहाबाद के समीप) से लघु स्तंभ-लेख मिला है।
  • सांची एवं सारनाथ के लघु स्तंभ-लेख में अशोक अपने महामात्रें को संघ भेद रोकने का आदेश देता है
  • प्रयाग स्तंभ पर अशोक की रानी करूवाकी द्वारा दान दिए जाने का उल्लेख है, इसे ‘रानी का अभिलेख’ भी कहा गया है।
  • गढ़वा (इलाहाबाद) में कुमारगुप्त प्रथम के दो शिलालेख तथा स्कंदगुप्त का एक शिलालेख प्राप्त हुआ है।
  • भितरी स्तंभ लेख (गाजीपुर) में पुष्यमित्रें और हूणों के साथ स्कंदगुप्त के युद्ध का वर्णन है।
  • 1194 ई- में चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने गहड़वाल नरेश जयंचद (कन्नौज का शासक) को पराजित किया था।
  • 1018 ई- मे महमूद गजनवी ने मथुरा के मंदिरों को ध्वंस कर लूटपाथ की थी।
  • 1670 ई- में औरंगजेब ने मथुरा के कृष्ण मंदिर (वीर सिंह बुंदेला द्वारा निर्मित) को नष्ट किया था।

 

    उत्तर प्रदेश का मध्यकालीन इतिहास

 

  • बदायूं की जामा मस्जिद का निर्माण इल्तुतमिश ने करवाया था।
  • जौनपुर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने करवाई थी|
  • जौनपुर के जामी मस्जिद और लाल दरवाजा का निर्माण हुसैन शाह शर्की ने करवाया|
  • आसफुद्दौला ने 1784 ई. में मुहर्रम मनाने के लिए लखनऊ में इमामबाड़ा का निर्माण कराया।
  • जौनपुर के अटाला मस्जिद तथा झंझरी मस्जिद का निर्माण इब्राहिम शाह शर्की ने करवाया था।
  • आगरा के किले का निर्माण अकबर ने कराया था।
  • आगरा की स्थापना सुल्तान सिकंदर लोदी ने 1504 ई- में की थी|
  • आगरा का ‘ताजमहल’, दीवाने आम, दीवाने खास एवं ‘मोती मस्जिद’ का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था
  • झांसी में लक्ष्मीबाई का महल, महादेव मंदिर तथा मेंहदी बाग हैं।
  • मुगल काल में आगरा शिक्षा का प्रमुख केंद्र था तथा आगरा के समीपवर्ती क्षेत्रें में मुगल काल में नील की खेती होती थी|
  • सिकंदर लोदी के बाद इब्राहिम लोदी आगरा की गद्दी पर बैठा
  • बाबर ने इब्राहिम लोदी (1526) में पानीपत के प्रथम युद्ध में हराकर, मुग़ल साम्राज्य की स्थापना की थी
  • मुगलकालीन इतिहासकार उत्तर प्रदेश को हिंदुस्तान के नाम से जानते थे|
  • नूरजहां ने आगरा में अपने पिता एतमादुद्दौला का मकबरा बनवाया था।
  • बारहवीं शताब्दी के अंत में कुतुबद्दीन ऐबक ने काल्पी (जालौन जिला) को दिल्ली सल्तनत का अंग बना लिया था।
  • अकबर के नवरत्नों में शामिल बीरबल और टोडरमल उत्तर प्रदेश से संबधित थे|
  • अकबर के नवरत्नों में शामिल बीरबल काल्पी से संबद्ध था।
  • काल्पी ( UP) से बीरबल का रंगमहल तथा मुगलकालीन टकसाल के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
  • शर्की सल्तनत के दौरान जौनपुर को ‘शिराज-ए-हिन्द’ कहा जाता था।
  • 1613 ई. में ओरछा शासक बीरसिंह बुंदेला ने झांसी की स्थापना की थी।
  • रानी लक्ष्मीबाई झांसी के स्वतंत्र राज्य के शासक गंगाधर राय की पत्नी थीं, स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष करते हुए वीरगति प्राप्त की|
  • अकबर फतेहपुर सीकरी (आगरा के निकट) को शेख सलीम चिश्ती के कारण पवित्र भूमि मानता था|
  • 1573 ई. से 1588 ई. तक फतेहपुर सीकरी मुगल साम्राज्य की राजधानी रही थी|
  • आगरा ( सीकरी) से पुनः दिल्ली राजधानी शाहजहाँ द्वारा परिवर्तित की गयी थी|
  • लखनऊ के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह थे, जिन्हें 1856 ई. में अंग्रेजों ने पदच्युत कर अवध को ब्रिटिश सामाज्य में मिला लिया था।
  • सिकंदरा में मुगल सम्राट अकबर ने अपना मकबरा बनवाया था, 1613 ई. में सम्राट जहांगीर ने पूर्ण कराया|
  • औरंगजेब की मृत्यु से- प्लासी के युद्ध (1707 ई. -1757 ई.) तक वर्तमान उत्तर प्रदेश में पांच स्वतंत्र राज्य स्थापित हो चुके थे।
  • 1765 ई. में मुगल शासक शाह आलम द्वितीय एवं अंग्रेजों के बीच ‘इलाहाबाद की संधि’ हुई थी।
  • शुजाउद्दौला की मृत्यु (1775 ई. ) के पश्चात आसफुद्दौला अवध का नवाब बना।
  • 1775 ई. में आसफुद्दौला ने अंग्रेजों से फैजाबाद की संधि कर के बनारस का क्षेत्र अंग्रेजों को सौंप दिया था।

 

 

    उत्तर प्रदेश का आधुनिक इतिहास

 

  • 16 अगस्त, 1942 से संयुक्त प्रांत के बलिया में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के पक्ष में प्रबल जन संघर्ष छिड़ गया|
  • 1861 में शिव दयाल साहब ने आगरा में राधास्वामी सत्संग की स्थापना की थी।
  • 1905 में बनारस (अध्यक्ष- गोपाल कृष्ण गोखले), 1925 में कानपुर (अध्यक्ष – श्रीमती सरोजिनी नायडू) तथा 1946 में मेरठ (अध्यक्ष- आचार्य जे-बी- कृपलानी) में।
  • 1916 ई- में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का अधिवेशन एक साथ लखनऊ  (अध्यक्षता- अंबिका चरण मजूमदार)  में संपन्न हुआ, इसी सम्मेलन में प्रसिद्ध ‘कांग्रेस – लीग समझौता’ हुआ था।
  • 1918 में गौरीशंकर मिश्रए इंद्रनारायण द्विवेदी तथा मालवीय ने किसानसभा का गठन किया था।
  • 8 अगस्त, 1942 को बंबई में हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सम्मेलन में ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पास हुआ। इसमें गांधीजी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया।
  • अलीगढ़ में सर सैयद अहमद खां द्वारा (1875 ई) स्थापित ‘मोहम्मडन ऐंग्लो ओरिएंटल विद्यालय’ का वर्तमान नाम ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ है।
  • इलाहाबाद (1888 ई- अध्यक्ष-जार्ज यूल, 1892 ई- अध्यक्ष- डब्ल्यू- सी-बनर्जी,  1910 ई- अध्यक्ष- सर विलियम वेडरवर्न),
  • इलाहाबाद एवं लखनऊ के अतिरिक्त तीन अन्य शहरों में INC के अधिवेशन हुए थे|
  • नवंबर, 1928 में ‘साइमन कमीशन’ का लखनऊ में बहिष्कार किया गया, नेतृत्व पं- जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
  • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधीजी को पूना के आगा खां महल में तथा जवाहरलाल नेहरू को इलाहबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंदी बनाकर रखा गया था।
  • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया में एक ‘राष्ट्रीय सरकार’ का गठन किया गया।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ का प्रथम सम्मेलन पेरियार की अध्यक्षता में दिसंबर, 1925 में कानपुर में हुआ था।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के UP में 1947 तक कुल 9 अधिवेशन हुए थे।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के UP में 3-3 बार अधिवेशन इलाहाबाद एवं लखनऊ में हुए।
  • भारतेंदु हरिश्चंद्र ने वाराणसी से कवि वचन सुधा 1867 में तथा हरिश्चंद्र मैगजीन का 1872 में  प्रकाशन किया था।
  •  लखनऊ (1899 ई, अध्यक्ष- रमेश चंद्र दत्त,1916 ई- अध्यक्ष- अंबिका चरण मजूमदार,  1936 ई- अध्यक्ष- पं- जवाहरलाल नेहरू)।
  • संयुक्त प्रांत में लखनऊ के समीपवर्ती क्षेत्र में सन् 1920-22 के मध्य किसानों के बीच चले ‘एका आंदोलन’ का नेतृत्व मदारी पासी नामक किसान ने किया था।
  • सन् 1923 में चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू ने इलाहाबाद में स्वराज पार्टी की स्थापना की थी।
  • सर सैयद अहमद खां ने मुसलमानों की स्थिति सुधारने के लिए ‘अलीगढ़ आंदोलन’ चलाया।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी।

Leave a Comment