जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न भाग-1

“जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न – भाग 1” हर छात्र के लिए सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण होते हैं। यह प्रश्नसंच जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्ययन क्षेत्रों को कवर करता है और छात्रों को विभिन्न जीव विज्ञानीय विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

यहाँ दिए गए प्रश्नों का हल करने से, छात्र जीव विज्ञान के मूल सिद्धांतों, प्रक्रियाओं, और विभिन्न जीवाणुओं एवं जीवों की गुणधर्मों को समझने में सक्षम होते हैं। इससे उन्हें परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है और उन्हें सरकारी परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने में सहायक होता है। इस प्रश्नसंच को सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में माना जाता है।

 

Important 500 Questions Of Biology part-1

Also Read – पर्यावरण अध्ययन I Study Of Environment

 पर्यावरण संबंधी पिछले वर्ष के प्रश्न और उत्तर

जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न भाग-1 I Important 500 Questions Of Biology part-1

 

  • ‘इकोमार्क’ उन भारतीय उत्‍पादों को दिया जाता है जो– पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
  • ‘जीन’ शब्‍द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया– जोहान्‍सन
  • ‘जीन’ शब्‍द किसने बनाया था– जी. मेण्‍डल
  • ‘जेनेटिक्‍स’ किसका अध्‍ययन है– आनुवंशिकता और विचरण
  • ‘वैश्विक विरासत का वन’ माना जाता है– पश्चिम बंगाल में सुन्‍दर वन
  • DNA अंगुली छाप का प्रयोग किसकी पहचान के लिए किया जाता है– बलात्‍कारीमातापिताचोर
  • DNA का डबल हेलिक्‍स मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया– वाटसन क्रिक ने
  • अत्‍याधिक वनोन्‍मूलन का सबसे अधिक खतरनाक प्रभाव है– मृदा अपरदन
  • अधिकांश कीट (Insects) श्‍वसन कैसे करते हैं– वातक तंत्र से
  • आनुवंशिकी उत्‍परिवर्तन होता है– क्रोमोसोम
  • आर्कियो‍प्‍टेरिक्‍स किन वर्गों के प्राणियों के बीच की योजक कड़ी है– सरीसृप पक्षी
  • आर्कियोप्‍टेरिक्‍स है– जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी
  • एक मनुष्‍य के जीवन को पूर्णरूप से धारणीय करने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम भूमि को क्‍या कहते है– पारिस्थितिकीय पदछाप
  • एक वर्णांध पुरूष एक सामान्‍य महिला से विवाह करता है। वर्णान्‍धता के लक्षण उत्‍पन्‍न होंगे, उसके– पुत्रियों के पुत्रों में
  • एक वर्णान्‍ध पुरूष व सामान्‍य महिला की सन्‍तानों में पुत्रों के वर्णान्‍ध होने की सम्‍भावना है– 0%
  • एक सामान्‍य मानव शरीर कोशिका में गुणसूत्रों की संख्‍या कितनी होती है– 46
  • एम्‍फीबिया बनाता है– जल एवं स्‍थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
  • ओजोन इतनी सांद्रता (संकेन्‍द्रण) पर गंभीर फुफ्फुसीय रोग उत्‍पन्‍न रोग उत्‍पन्‍न करके मानव स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करता है– 0 पीपीएम
  • किस पादप को ‘शाकीय भारतीय डॉक्‍टर’ कहते है– आँवला
  • किस पेड़ की छाल मसाले को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है– दालचीनी
  • किस फसल में एजोला एनाबीना जैव उर्वरक का प्रयोग किया जाता है– चावल
  • किस वनस्‍पति खाद्य में अधिकतम प्रोटीन होता है– सोयाबीन
  • किस समूह के जीवों का डूबने से हुई मृत्‍यु का पता लगाने में महत्‍व है– डायटम
  • किस सर्प का भोज्‍य मुख्‍य रूप से अन्‍य सर्प है– नागराज
  • किसकी उपस्थिति के कारण गिरगिट (Chameleon) रंग बदलती है– वर्णकीलवक
  • किसके द्वारा आनुवंशिकता के विज्ञान को ‘आनुवंशिकी’ कहा गया– वाटसन
  • कुछ रेगिस्‍तानी छिपकलियाँ अपने मल को शुष्‍क आकार में निष्‍कासित करती हैं। इससे किस प्रकार की मदद मिलती है– जीवों का पर्यावरण के अनुसार अनुकूलन
  • कूटक (Keel) किसमें नहीं पाया जाता है– बत्‍तख
  • कोशिका की आत्‍महत्‍या की थैली कहलाता है– लाइसोसोम
  • कौन अण्‍डे देता है और सीधे बच्‍चे नहीं देताएकिडना
  • कौन-सा भाग हाथी के गजदंत के रूप में बदलता है– दूसरा कृन्‍तक
  • कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है– मटर
  • गुणसूत्र में होते हैं– DNA और प्रोटीन
  • गेहूँ, जौ, नींबू, राइ, नारंगी और बाजरा सम्‍बन्धित है– तीन पादप परिवारों से
  • घोंसला बनाने वाला एक मात्र साँप है– किंग कोबरा
  • चन्‍दन के पेड़ को क्‍या माना जाता है– आंशिक मूल परजीवी
  • चिपको आन्‍दोलन मूल रूप से किसके विरूद्ध था– वन कटाई के
  • चिलगोजा किस एक प्रजाति के बीज से प्राप्‍त होता है– पाइन
  • जड़ें धनात्‍मक भूम्‍यानुवर्तन (Positive Geotropism) होती है– अधिकांश
  • जब पादप विविधता को प्राकृतिक आवास में संक्षारित किया जाता है, तो इस संरक्षण को कहते हैं– स्‍वस्‍थाने
  • जल से बाहर निकाले जाने पर मछलियाँ मर जाती हैं, क्‍योंकि– वे श्‍वास नहीं ले पाती हैं
  • जैव ईंधन किसके बीज से प्राप्‍त होता है– जैट्रोफा
  • डायनोसॉर थे– मेसोजोइक सरीसृप
  • डायनोसॉरस थे– सरीसृप जो लुप्‍त हो गए
  • डार्विन फिचिंज का प्रयोग किस समूह के लिए किया जाता है– पक्षियों के लिए
  • डी.एन.ए. के द्विहेलिक्‍स प्रारूप को पहली बार किसने प्रस्‍तावित किया था– वाटसन तथा क्रिक ने
  • डुगोन्‍ग नामक समुद्री जीव जो कि विलोपन की कगार पर है, क्‍या है– स्‍तनधारी
  • ताल पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता निर्भर करती हैं– उत्‍पादाकों और उपभोक्‍ताओं पर
  • तालाबों और कुओं में किसको छोड़ने से मच्‍छरों को नियन्त्रित करने में मदद मिलती है– गैंबुसिया
  • दो भिन्‍न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है– इकोटोन
  • धनिया में उपयोगी अंश होता है– पत्‍ते और सूखे फल
  • नर पुष्‍प और स्‍त्री पुष्‍प दोनों को जन्‍म देने वाले पादप कहलाते हैं– उभयलिंगाश्रयी
  • न्‍यूजीलैंड में पाया जाने वाला उड्डयनहीन पक्षी है– किवी
  • पत्‍ती के लाल, नारंगी और पीला रंग के कारण होते हैं– कैरोटिनॉइड
  • पर्यावरणीय आयोजन के साथ मूलत: सम्‍बन्धित संगठन है– NEERI
  • पहला क्‍लोन पशु ‘डॉली’ कौन-सा पशु था– भेड़
  • पांडा भी उसी कुल का है, जिसका/की है– भालू
  • पारिस्थितिक तंत्र में तत्‍वों के चक्रण को क्‍या कहते हैं– जैव भूरासायनिक चक्र
  • पावो क्रिस्‍टेशस किसका वैज्ञानिक नाम है– मोर
  • पुरूष में पुरूषत्‍व के लिए कौन-सी गुण्‍सूत्री संयोजन उत्‍तरदायी है– XY
  • पृथ्‍वी पर विशालतम जीवित पक्षी है– शुतुरमुर्ग
  • पेंगुइन चिडि़या कहाँ पायी जाती है– अण्‍टार्कटिका
  • पेड़ों की पत्तियों में पाया जाने वाला हरा पदार्थ क्‍या कहलाता है– क्‍लोरोफिल
  • प्रकाश संश्‍लेषण की क्रिया उत्‍पन्‍न होती है– COपानी तथा क्‍लोरोफिल से
  • प्रकृति के सन्‍तुलन को तय करने वाला मुख्‍य कारक है– मानव गतिविधियाँ
  • प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्‍लेषण किया था– खुराना ने
  • प्राइमेटों में आधुनिक मानव का निकटतम सम्‍बन्‍धी कौन है– गोरिल्‍ला
  • फलीदार पादपों की जड़ों में उपस्थित गाँठों में पाए जाने वाले नेत्रजन स्थिरीकरण जीवाणु हैं– सहजीवी
  • फीरोमोन्‍स पाए जाते हैं– कीटों में
  • बच्‍चों के लिंग निर्धारण के लिए उत्‍तरदायी क्रोमोसोम होता है– पिता का
  • बायाँ महाधमनी चाप इनमें दिखायी देता है– स्‍तनपायी
  • भारत में पारिस्थितिक असन्‍तुलन कौन एक प्रमुख कारण है– वनोन्‍मूलन
  • भारत में सबसे बड़ी मछली है– व्‍हेल शार्क
  • मच्‍छरों के नियन्‍त्रण हेतु प्रयोग होने वाली कीटभक्षी मछली है– गेम्‍बूसिया
  • मधुमक्‍खी में पुंमधुप (Dron) होते हैं– जननक्षम नर
  • मनुष्‍य में कौन से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्‍म होगा– पुरूष का स्‍त्री का X
  • मनुष्‍य में नर का गुणसूत्र सम्मिश्रण होता है– XY
  • माता-पिता के गुण उनकी संतानों में किसके द्वारा स्‍थानान्‍तिरत होते हैं– गुणसूत्र द्वारा
  • मैंग्रोव वनों पर वैश्विक तापन का क्‍या प्रभाव होगा– मैंग्रोव के विशाल क्षेत्र जल मग्‍न हो जायेंगे
  • मैमथ पूर्वज हैं– हाथी का
  • यदि विश्‍व के सभी पादप मर जाते हैं, तो सभी पशु भी इनकी कमी के कारण मर जायेंगे– ऑक्‍सीजन
  • रक्‍त में प्रति स्‍कंदक पदार्थ कौन-सा है– हेपेरिन
  • रेड डाटा बुक उन जातियों के बारे में जानकारी देती है, जो– संकटपन्‍न हैं
  • लिटमस प्राप्‍त होता है– एक लाइकेन से
  • वर्णान्‍धता वाले व्‍यक्ति को लाल रंग दिखायी देगा– हरा
  • वह एकमात्र पक्षी जो पीछे की ओर उड़ता है– गुंजन पक्षी
  • वह वर्णक जो वनस्‍पति को बैंगनी किरणों के दुष्‍प्रभाव से बचाता है, कौन-सा है–फाइकोसायनिन
  • वह स्‍तनधारी जो खतरे के संकेत के समय गेंद के समान हो जाता है– कंटक चूहा
  • वाँस को किसमें वर्गीकृत किया जाता है– घास
  • विभिन्‍न जातियों के एक्‍स सीटू संरक्षण के लिए निम्‍न में से कौन-सा उद्दिष्‍ट है– जर्मप्‍लाज्‍म बैंक
  • विलोपन की कगार पर सर्वाधिक संकटापन एशिया का शीर्ष परभक्षी है– ढोल
  • विश्‍व का सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाला जल पादप है– जल हायासिन्‍थ
  • व्‍हेल के ह्दय में कितने चैम्‍बर होते है– 4
  • शार्क मछली में कितनी हड्डियाँ होती हैं– 0

Also Read – पर्यावरण अध्ययन I Study Of Environment

 पर्यावरण संबंधी पिछले वर्ष के प्रश्न और उत्तर

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *