500+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द हिंदी में 

500+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द हिंदी में 

Contents hide
2 500+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द हिंदी में

इस लेख में 500+ पर्यायवाची शब्दों की लिस्ट दी गई है। अतः इसको जानने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़े।

500+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द हिंदी में

अ से पर्यायवाची शब्द

  1. अतिथि – मेहमान, आगंतुक, पाहुन, अभ्यागत।
  2. अचल – अडिग, अटल, स्थिर, दृढ, अविचल।
  3. अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  4. अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  5. अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  6. अर्थ – धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
  7. अग्नि – आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, रोहिताश्व, वायुसखा, अनल, पावक, वहनि।
  8. अमृत – मधु, सुधा, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग।
  9. अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  10. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  11. अश्व – घोड़ा, तुरंग, घोटक, रविसुत, आशुविमानक, हय, तुरंगम, वाजि, सर्ता सैंधव, रविपुत्र।
  12. अधर्म – पाप, अनाचार, अनीति, अन्याय, अपकर्म, जुल्म, ।
  13. अंकुश – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  14. अंतर्धान – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  15. अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  16. अंतर्गत – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  17. अंग – अंश, अवयव, हिस्सा, भाग।
  18. असभ्य – गँवार, असंस्कृत, उजड्ड।
  19. अंतरिक्ष – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  20. अंधकार – अंधेरा, अँधेरा, अंतः कोप, अँधियारा, सांझ, संध्या, तिमिर, तमस, तम, श्यामत्व, धुंध, उदासी, कालिमा, अस्पष्टता।

आ से पर्यायवाची शब्द

  1. आयुष्मान – चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु, दीर्घायु।
  2.  आदर्श – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना।
  3.  आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  4.  आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  5.  आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  6.  आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  7.  आत्मा – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  8.  आयुष्मान – चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु।
  9.  आम – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।
  10.  आवास – निवास -स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास।
  11. आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
  12. आक्रोश – क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
  13. आग – पावक, अनल, अग्नि, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, वहि।
  14. आचरण – चाल -चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।
  15. आगंतुक – मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।
  16. आजीविका – व्यवसाय, रोजी -रोटी, वृत्ति, धंधा।
  17. आक्रमण – हमला, चढ़ाई, धावा, अभियान, प्रहार, वार, आघात।
  18. आवेदन – प्रार्थना, याचना, निवेदन।
  19. आशीर्वाद – शुभकामना, आशीष, आशिष, शुभवचन, आर्शीवचन, धन्यवाद, दुआ।
  20. आश्चर्य – अचरज, अचंभा, वैकल्य, विस्मय, कुतूहल, कौतूक, हैरानी, कमाल, गजब।

इ, ई से पर्यायवाची शब्द

  1.  इंद्र – पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।
  2.  इनाम – पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
  3.  इंतकाल – देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल, देहावसान।
  4.  इत्यादि – आदि, प्रभृति, वगरैह।
  5.  इंसाफ – न्याय , फैसला, अद्ल , निर्णय , निबटारा।
  6.  इठलाना – चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव -भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क -भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
  7.  इंद्रधनुष – सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।
  8.  इंद्रपुरी – अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।
  9.  इंसान – मनुष्य, आदमी, मानुष, मनुज।
  10.  इच्छा – अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, अकांक्षा।
  11.  इजाजत – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  12.  इज्जत – मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  13.  इर्दगिर्द – मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
  14.  इशारा – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
  15.  इल्जाम – आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  16.  ईर्ष्या – स्पर्धा, मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।
  17.  ईश्वर – परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
  18.  ईप्सा – इच्छा, अभिलाषा, चाह, कामना, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, ख्वाहिश।
  19.  ईसा – यीशु, ईसा मसीह, मसीहा।
  20.  ईमानदारी – सच्चा, सत्य परायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ।

उ, से पर्यायवाची शब्द

  1.  उजला – उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
  2.  उत्पत्ति – उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव ।
  3.  उपदेश – दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।
  4.  उचित – ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
  5.  उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
  6.  उपकार – भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।
  7.  उपहास – परिहास, मजाक, खिल्ली।
  8.  उद्धार – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्ष, रिहाई।
  9.  उदाहरण – मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा -प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।
  10.  उषाकाल – अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।
  11. उक्ति – कथन, वचन, सूक्ति।
  12. उपहास – परिहास, मजाक, खिल्ली।
  13. उद्दंड – ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
  14. उर – हृदय, दिल, वक्षस्थल।
  15. उल्लू  – उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, लक्ष्मी, वाहन, मूर्ख, बेवकूफ, घुग्घू।
  16. उषा – सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
  17. उमर – उम्र, वय, अवस्था, आयु, जीवनकाल, वयस।
  18. उलझन – दुविधा, अनिश्चय, असमंजस, पेंच, गाँठ, फँसाव, भँवरजाल, जंजाल, चक्कर।
  19. ऊधम – उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
  20. उल्लंघन – विरोध, अवमानना, उपेक्षा, तिरस्कार, अतिक्रमण।

ए, ऐ से पर्यायवाची शब्द

  1.  एकांत  – निर्जन सुनसान शून्य।
  2.  एकतंत्र – राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
  3.  एहसान – कृपा, अनुग्रह, उपकार।
  4.  एकता – मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकसूत्रता, एकत्व, सद्भाव।
  5.  ऐश्वर्य – वैभव संपन्नता धन -संपत्ति श्री महत्ता विभूति बड़प्पन समृद्धि दौलत।
  6.  ऐश – सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग -विलास, व्याभिचार।
  7.  ऐच्छिक – स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
  8.  ऐयाशी – काम, कामचरिता, विलासता, भोग, विषयासक्ति, इंद्रियलोलुपता।
  9.  ऐंठन – ऐंठ, मरोड़, बल, तनाव, अकड़,घमंड, कुटुलभाव।
  10.  ऐंठना – उमेठना, मरोड़ना, इतराना, अकड़ना, शेखी बघारना।

ओ, औ से पर्यायवाची शब्द

  1.  ओला – हिमगुलिका, उपल, तुहिन, जलमूर्तिका, हिमोपल।
  2.  ओजस्वी – बलिष्ठ बलशाली बलवान ओजशाली शक्तिमान तेजस्वी।
  3.  औषधि – दवा, दवाई, भेषज।
  4.  ओझल – अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, छिपा हुआ, गायब, विलुप्त।
  5.  ओज – तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
  6.  ओंठ – ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ।
  7.  ओजस्वी – बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी, ताकतवर, शक्तिशाली, शक्तिमान, जोरदार, सशक्त, तेजस्वी।
  8.  औलाद – संतान, संतति, पुत्र, बच्चे।
  9.  औरत – स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, घरवाली।
  10.  औजार – उपकरण, यंत्र, हथियार।

क से पर्यायवाची शब्द

  1. कमल – जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक, सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  2. कनक – कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  3. कर्ण – सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  4. कपोत – कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  5. कपड़ा – अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
  6. कली – कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  7. कपूर – घनसार, हिमवालुका।
  8. कर – हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  9. कर्तव्य – कर्म, कृत्य, विधेय।
  10. कान्ति – प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  11. कामदेव – मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।
  12. किरण – अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
  13. किनारा – तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
  14. कुत्ता – सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।
  15. केला – कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा।
  16. कोयल – कोकिला, पिक, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
  17. कौआ – काक, करकट, काग, वायस, काण, बलिपुष्ट, पिशुन।
  18. कंठ – गला, गर्दन, शिरोधरा, ग्रीवा।
  19. कुबेर – धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  20. कृतज्ञ – ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत।

ख से पर्यायवाची शब्द

  1. खग – पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
  2. खंड – अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
  3. खेल – क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।
  4. खिड़की – रोशनदान, बारी, दरीचा, वातायन,गवाक्ष,झरोखा।
  5. खरगोश – शशक, शशा, खरहा।
  6. खजाना – कोष, निधान, निधि, कोषाकार, संग्रह, भंडार, गोदाम, अजायबघर।
  7. खुदा – राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार।
  8. खून – रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।
  9. खतरनाक – संकटजनक, भयावह, जोखिम का, डरावना, खौफनाक, भयानक, आशंकाप्रद।
  10. खतरा – भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा।
  11. खर्च – व्यय, खपत, इस्तेमाल, उपयोग।
  12. खाल – चाम, चमड़ा, त्वचा, चर्म, चमड़ी, खल्ल, चमरू, चर्मिका।
  13. खूंखार – क्रूर, निर्दय, निर्मम, जालिम, भयानक, भयंकर, जानलेवा, प्राणघातक।
  14. खूबसूरती – लावण्य, मनोहरता, सुन्दरता, रमणीयता, कांति, शोभा।
  15. खेद – ग्लानि, दुःख, रंज, शोक, मनोव्यथा, संताप, अफ़सोस, मलाल, रंज।

ग से पर्यायवाची शब्द

  1. गरुड़ – खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  2. गुरु – शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
  3. गाय – भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ,गैया, पयसि्वनी,दोग्धी।
  4. गर्भ – भ्रूण, गर्भपिण्ड, अर्भ, अर्भक।
  5. गंगा – देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, सुरधुनी।
  6. गणेश – गणपति, गजवदन, मूषकवाहन, लम्बोदर, विनायक, गजानन, भवानीनन्दन।
  7. गिरि – पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
  8. गुप्त – गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।
  9. गुलाम – दास, सेवक, नौकर, अनुचर, परतंत्र, पराधीन, परवश।
  10. गुलामी – दासता, परतंत्रता, परवशता।
  11. गुड़िया – पुत्रिका, पुत्तलिका, पांचालिका, पुतली।
  12. गेहूँ – कनक, गोधूम, गंदुम।
  13. गधा – खर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
  14. गीदड़ – नचक, शिवां, सियार, जंबुक, श्रृंगाल।
  15. गोद  – पार्श्व, अंक, उत्संग, गोदी, क्रोड।

घ से पर्यायवाची शब्द

  1. घर – आलय, आवास, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, सदन।
  2. घटना – वाकया, माजरा, मामला।
  3. घड़ा – घट, कलश, कुंभ, घटक, कुट।
  4. घटना – वाकया, माजरा, मामला।
  5. घास – शष्प, शाद, शाद्वल, तृण, दूर्वा, दूब।
  6. घाट – भरणतट, घट्ट, नदीतट अवस्थानतट।
  7. घी – हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।
  8. घुटना – ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना।
  9. घृणा – अरुचि, नफरत, जुगुप्सा, अनिच्छा, विरति, घिन।
  10. घोषणा – उद्घोषण, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी।

च से पर्यायवाची शब्द

  1. चमक – ज्योति, प्रभा, शोभा, छवि, आभा।
  2. चरित्र – चाल -चलन, चलन स्वभाव, व्यवहार, आचरण, करनी, शील, सदाचार, आचार।
  3. चंद्रमा – सुधाकर, शशांक, रजनीपति, निशानाथ, सुधांशु।
  4. चाँद – चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महाताब, तारकेश्वर।
  5. चाँदनी – चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्न्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।
  6. चंदन – श्रीखण्ड, गंधराज, गंधसार,मंगल्य, हरिगंध, मलय, दिव्यगंध, मलयज, दारूसार।
  7. चर्म – खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
  8. चाँदी – जातरूप, रजत, रुपक, रूपा, कलधौत, रूप्य, खर्जूर।
  9. चिन्ता – ध्यान, फिक्र, सोच, परवाह, विचार, अधीरता, रंज, दुःख, शोक व्यथा।
  10. चीनी – शर्करा, शक़्कर, खांड।
  11. चूहा – खंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
  12. चेतना – चेत, होश, ज्ञान, मनोज्ञान, संज्ञा, सुधबुध, बोध, विचारना, समझना।
  13. चोटी – श्रृंग, कूट, शिखा, शिखर, शीर्ष, चूड़ा।
  14. चोर – तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, साहसिक,दस्यु ।
  15. चौकन्ना – सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।

छ से पर्यायवाची शब्द

  1. छानबीन – जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
  2. छाती – सीना, वक्ष, वक्षस्थल, उर, उरोज, कुच, पयोधर, वक्षस्थल।
  3. छाया – छाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया।
  4. छाछ – गोरस, मठा, दधि स्वेद, मट्ठा।
  5. छिद्र – छेद, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढ़ा, कोटर।
  6. छूट – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, सुविधा, सहूलियत, ढील, कटौती।
  7. छुट्टी – अवकाश, फुर्सत, विश्राम, विराम, रुखसत।

ज से पर्यायवाची शब्द

  1. जल – नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय,अंबु, अंभ, रस, आब, वारि ।
  2. जिह्वा – जीभ, रसज्ञा, रसा, जबान, रसिका, रसना, वाचा।
  3. जगत – विश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।
  4. जहर – हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
  5. जानकी – सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
  6. जंग – लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
  7. जन्नत – स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम।
  8. जन्मांध – सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन।
  9. जवानी – युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
  10. जाँघ – उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
  11. जिंदगी – जिंदगानी, जीवन, हयात।
  12. जन्म – उत्पत्ति, उद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ, शुरुआत, श्रीगणेश।
  13. जानलेवा – प्राणान्तक, घातक, प्राणघातक, मारक।
  14. ज्येष्ठ – जेठा, बड़ा, अग्रज।
  15. ज्योतिषी – दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ।
  16. ज्वाला – लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति, शिखा, गर्मी, ताप, जलन।
  17. जमीन – धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
  18. जागरूक – प्रबुद्ध, सावधान, सचेत, खबरदार, चेतन, होशियार, चौकन्ना।

झ से पर्यायवाची शब्द

  1. झरना – स्रोत, झर, प्रपात, सोता, निर्झर।
  2. झंडा – पताका, केतु, निसान, ध्वज, केतन, वैजयंती।
  3. झूठ – मिथ्या, अप्रकृत, अवास्तव, नकली, बनावट, कल्पित, कूट, दिखावटी, असत्यवादी, मिथ्यावादी।
  4. झूमना – काँपना, हिलना, डोलना, लहराना, झोंका, खाना, झूलना।
  5. झोंकना – फेंकना, ढकेलना, गिराना, डालना, घुसेड़ना।
  6. झोंपड़ी – पर्णकुटी, पर्णशाला, कुटी, कुटिया, कुटीर, झुग्गी।
  7. झुंड – समूह, गिरोह, समुदाय, जत्था, गण, भीड़, दल, जमघट, टुकड़ी।

ट से पर्यायवाची शब्द

  1. टकराना – टक्कर खाना, भिड़ना, चोट खाना, लड़ जाना, ठोकर खाना।
  2. टाँकना – लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना।
  3. टिकट – प्रवेशपत्र, प्रमाणपत्र, अधिकार पत्र।
  4. टिमटिमाना – झिलमिलाना, चमचमाना, जगमगाना।
  5. टोकरी – झाँपी, झपोली, डलिया, चँगेरी, खाँची।
  6. टक्कर – मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला।

ठ से पर्यायवाची शब्द

  1. ठग – छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज।
  2. ठहाका – कहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना।
  3. ठंडा – शीतल, सर्द, शांत, गम्भीर, सुस्त, मंद, धीमा, उदासीन, भावहीन।
  4. ठहरना – रुकना, थमना, टिकना, विराम, स्थित होना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना।
  5. ठाट – तड़क -भड़क, शोभा, सजावट, आयोजन, तैयारी, व्यवस्था, प्रबंध, झुंड, दल, समूह।
  6. ठिठुरना – शीत लगना, काँपना, थरथराना, सिकुड़ना।
  7. ठिठोली – चुहल, फबती, व्यंग्य, मजाक, उपहास, दिल्लगी।
  8. ठेका – निविदा, प्रस्ताव, टेण्डर, संविद, जिम्मा, इजारा, पट्टा।
  9. ठेस – चोट, आघात, धक्का।

ड से पर्यायवाची शब्द

  1. डकारना – डकार लेना, गरजना, दहाड़ना।
  2. डराना – आतंकित करना, भयभीत करना, हतोत्साहित करना, भयातुर करना, थर्रा देना।
  3. डरावना – भयावह, भयंकर, भयानक, भयप्रद, विकराल, आतंकपूर्ण, विकट, खौफनाक, खतरनाक।
  4. डरा हुआ – आशंकित, आतंकित, भयभीत, भयग्रस्त, त्रस्त।
  5. डाका डालना – अपहरण, लूटमार करना, लूटना, डाकाजनी।
  6. डोर – धागा, तागा, सूत्र, सूत, ताँत, सूता, रस्सी।
  7. डोरी – डोर, रस्सी, सुतली, ताँत, जेवरी।
  8. डंडा – सोंटा, छड़ी, लाठी।
  9. डर – आतंक, धाक, रौब, त्रास, खौफ, भय, दहशत, भीति।

ढ से पर्यायवाची शब्द

  1. ढलान – ढाल, उतार, झुकाव।
  2. ढाँचा – पंजर, ठठरी, स्वरूप, आकार, रूप, बनावट।
  3. ढूँढ़ना – खोज करना, तलाश।
  4. ढिग – समीप, निकट, पास, आसन्न।
  5. ढिबरी – दीया, चिराग, डिबिया, लैंप।
  6. ढोल – ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव।
  7. ढहाना – उद्ध्वस्त करना, खंडकरण करना, तोड़ -फोड़ देना, गिराना, गिरवाना।
  8. ढिलाई – ढीलापन, सुस्ती, आलस्य।
  9. ढेर – राशि, पिंड, पुंज, बहुत, ज्यादा, अधिक।

त से पर्यायवाची शब्द

  1. तलवार – खड़ग, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास, असि, खंग, शमशीर, खंजर ।
  2. तालाब – तड़ाग, सर, जलाशय, सरसि,ताल,पद्माकर, पुष्कर, सरोवर।
  3. तांबा – रक्तधातु, ताम्र, तामा, ताम्रक।
  4. तारा – तारक, नक्षत्र, तारिका नखत उडुगन सितारा।
  5. तरुण – युवा,जवान, युवक।
  6. तड़ित – विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज।
  7. त्वचा – चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल।
  8. तरंग – लहर, ऊर्मि, उल्लोल, हिलोर, कंपन, मौज, लहर।
  9. तीर – शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक।
  10. तोता – शुक, सुआ, सुग्गा, कोर, सुअरा, दाडिमप्रिय, रक्ततुंड।

थ से पर्यायवाची शब्द

  1. थन – कुच, स्तन, वक्षोज, उरोज, पयोधर।
  2. थप्पड़ – तमाचा, झापड़।
  3. थकान – थकावट, श्रांति, थकन, परिश्रांति, क्लांति।
  4. थंभ – खंभ, खंभा, स्तम्भ।
  5. थका – माँदा – क्लान्त, श्रान्त, परिश्रान्त, थका हुआ, उकताया हुआ।
  6. थाह – अंत, सीमा, हद, पता, परिचय, जानकारी, अंदाज।
  7. थोड़ा – स्वल्प, अल्प, किंचित्, परिमित, लघु, कम।
  8. थोबड़ा – मुखड़ा, मुँह, थूथन।

द से पर्यायवाची शब्द

  1. दया – कृपा, अनुकंपा, करुणा, अनुग्रह।
  2. दरिद्र – निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
  3. दशरथ – अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण।
  4. दस्तावेज – अधिकारपत्र, प्रलेख, प्रपत्र, क़ानूनी, कागज।
  5. दलना – पीसना, कुचलना, मसलना, नष्ट करना, ध्वस्त करना, तोड़ना, खंडित करना।
  6. दंगा – उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, झगड़ा, फ़साद।
  7. दिवंगत – स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी।
  8. दिन – अह:, दिवस, वासर, दिवा, वार।
  9. दीपक – प्रदीप, दीप, दीया, ज्योति, चिराग।
  10. दुश्मन – रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
  11. दुःख – व्यथा, क्लेश, पीड़ा, कष्ट, संताप, वेदना ।
  12. दुर्दशा – बुरी, दशा, खराब, हालत, अवस्था, दुर्गति।
  13. दूध – पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य।
  14. देवता – वृंदारक, अजर, निर्जर, अमर्त्य, अमर, देव, सुर, विबुध, आदित्य।
  15. देहाती – ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य।
  16. दैत्य – असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
  17. द्रौपदी – कृष्णा, पांचाली, सैरंध्री, याज्ञसेनी।

ध से पर्यायवाची शब्द

  1. धन्यवाद – आभार, शुक्रिया, मेहरबानी, वाहवाही, प्रशंसा, बड़ाई, शाबासी, तारीफ।
  2. धरोहर – अमानत, जमा, प्रतिभूति, निक्षेप, गिरवी, न्यास।
  3. धोखा – छल, भुलावा, भ्रम, संदेह, कपट, धूर्तता, दगाबाजी, मक्कारी, चाल, बेईमानी।
  4. धोखेबाज – कपटी, मक्कार, ठग, कुटिल, चालबाज।
  5. ध्वज – चिन्ह, निशान, अंक, झंडा, पताका, ध्वजा।
  6. ध्वस्त – खंडित, भग्न, टूटा -फूटा, नष्ट – भ्रष्ट, पराजित, हारा हुआ।
  7. धवल – श्वेत, उजला, सफेद, निर्मल, स्वच्छ, साफ, मनोहर, सुन्दर, आकर्षक।
  8. धनुष – चाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन, कोदंड, विशिखासन।
  9. धूप – घाम, धर्म, निदाघ, आतप, रविप्रभा।
  10. धन – अर्थ, वित्त, पूँजी, द्रव्य, संपदा, सम्पत्ति, राशि, मुद्रा।
  11. ध्येय – प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
  12. धुन – लगन, झुकाव, लगाव, तरंग, लहर, मौज।

न से पर्यायवाची शब्द

  1. न्यायाधीश – न्यायकर्त्ता, न्यायमूर्ति, जज, धर्माधिकारी।
  2. न्यायालय – अदालत, कचहरी, कोर्ट।
  3. नर्क – यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय।
  4. नर – जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज।
  5. नक्षत्र – उडु, तारिका, नखत, जुन्हाई।
  6. नामर्द – क्लीव, नपुंसक, पुंसत्वहीन।
  7. नंगा – नग्न, वस्त्रहीन, दिगम्बर, निर्लल्ज, बेशर्म, दुष्ट, लुच्चा।
  8. नंबर – अंक, संख्या, गणना, गिनती।
  9. नजर – दृष्टि, निगाह, कृपादृष्टि, दयादृष्टि, निगरानी, देखरेख, भेंट, उपहार, पहचान।
  10. नवयुवक – नौजवान, तरुण, किशोर, कुमार, वर्धमान, यौवनोन्मुख।
  11. नामी – विख्यात, प्रख्यात, प्रसिद्धि, मशहूर, लब्धप्रतिष्ठ, विश्रुत।
  12. नाश – पतन, अवनति, गिरावट, विध्वंस, संहार, क्षय, विनाश, बरबादी, तबाही।
  13. निराला – अनूठा, अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय।
  14. निवेदन – विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
  15. निकम्मा – बेकार, निठल्ला, निखट्टू, गोबरगणेश, मिट्टी का माधो।
  16. निखट्टू – निकम्मा, आलसी, अकर्मण्य, निठल्ला।
  17. निडर – निर्भय, निर्भीक, निःशंक, दिलेर, साहसी, हिम्मती, दिलावर, धृष्ट, ढीठ, उद्दंड।
  18. नित्य – शाश्वत, अमर, अनश्वर, अमर्त्य, अविनाशी, प्रतिदिन, रोज, सदा, नितप्रति, हररोज, हर रोज।
  19. निपुण – कुशल, चतुर, अनुभवी, योग्य, काबिल, अभिज्ञ, पूर्णतः।
  20. निरंतर – अटूट, अनवरत, अविरल, अविराम, आठों पहर।
  21. निरर्थक – बेकार, अर्थहीन, अर्थशून्य, निष्फल, व्यर्थ, असंगत, फिजूल।
  22. निर्जीव – सारहीन, निष्प्रभाव, मुर्दा, प्राणरहित, प्राणहीन, निष्प्राण।
  23. निर्धन – धनहीन, दरिद्र, दीन, रंक, कंगाल, गरीब।
  24. निर्बल – कमजोर, निःशक्त, क्षीण, दुर्बल, दुबला -पतला।
  25. निर्मल – शुद्ध, पवित्र, निर्दोष, साफ, स्वच्छ, निखरा हुआ।
  26. निशाचर – राक्षस, असुर, दैत्य, दानव, अमानुष।
  27. निष्ठा – विश्वास, श्रद्धा, यकीन, प्रवृति, लगाव।
  28. निंदा – दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना।

प से पर्यायवाची शब्द

  1. पत्थर – पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  2. पथ – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  3. पंकज – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  4. पगड़ी – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान -मर्यादा, भेंट, उपहार।
  5. परोपकार – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
  6. पुत्र – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
  7. प्रातःकाल – प्रात, प्रभात, सवेरा, विहान, भोर, अरुणोदय, कल, दिनमुख, सकाल।
  8. पाठशाला – स्कूल, विद्यापीठ, विद्यालय, मदरसा।
  9. पिता – तात, जनक, जनयिता, बाप,  पितृ।
  10. पर्वत – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
  11. पुत्री – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
  12. पृथ्वी – धरा, धरती, भू, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
  13. प्रगति – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
  14. प्रख्यात – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
  15. पटरानी – स्त्री, महारानी, राजमहिषी, राजपत्नी, बड़ी रानी।

फ से पर्यायवाची शब्द

  1. फल – फलम, बीजकोश।
  2. फलक – आसमान, आकाश, गगन, नभ, व्योम।
  3. फणी – साँप, सर्प, नाग, फणधर।
  4. फसल – शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि – उत्पाद।
  5. फरेब – छल, कपट, धोखा, प्रवंचना।
  6. फायदा – लाभ, नफा, मुनाफा, उपलब्धि।
  7. फूट – मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह।
  8. फूल – पुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।
  9. फौजी – सैनिक, सिपाही, जंगी, लश्करी।
  10. फौरन – तुरन्त, तत्काल, जल्दी।

ब से पर्यायवाची शब्द

  1. बादल – पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।
  2. बंजर – अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  3. बंदर – कपि, मर्कट, वानर, कपीस, शाखामृग।
  4. बाघ – व्याघ्र, शार्दुल, चित्रक, व्याल।
  5. बालिका – गौरी, कन्या, बेटी, कुमारी, किशोरी।
  6. ब्राह्मण – विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव,बाभन।
  7. ब्रह्मांड – दुनिया, जगत, विश्व, संसार, जगती।
  8. बगीचा – बाग, उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज।
  9. बचपन – बालपन, लड़कपन, बाल्यावस्था, बचपना।
  10. बसंत – ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर।
  11. बजरंगबली – हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।
  12. बहेलिया – आखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी।
  13. बाँसुरी – वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी।
  14. बदन – शरीर, देह, तन, काया।
  15. बलवान – शक्तिशाली, बलशाली, ताकतवर, पुष्ट, मजबूत, दृढ़।
  16. बहादुर – वीर, सूर, सूरमा, साहसी, साहसिक, योद्धा।
  17. बिजली – विद्युत, चंचला, दामिनी, सूर्यपुत्री, घनज्वाला, तड़ित, वज्र।
  18. बुजुर्ग – वृद्ध, बूढ़ा, प्रौढ़, बड़ा।
  19. बुढ़ापा – वृद्धावस्था, वृद्धत्व, जश, जीर्णावस्था।
  20. बेकाबू – अनियंत्रित, निरंकुश, बेलगाम।

भ से पर्यायवाची शब्द

  1. भारत – भारतवर्ष, हिन्दुस्तान, हिन्द, हिन्ददेश, हिन्दुस्तान, इंडिया।
  2. भव्य – शानदार, रमणीय, दिव्य, मनोहर।
  3. भ्रमर – अलि, मधुकर, मधुप, सारंग।
  4. भय – त्रास, भीति, डर, खौफ, आतंक।
  5. भद्रता – शिष्टता, सभ्यता, विनय, नम्रता।
  6. भरोसा – आश्रय, सहारा, आशा, विश्वास, संभावना, उम्मीद, तसल्ली।
  7. भाषा – बोली, जबान, वाणी, उच्चारण, कथन, भाषण।
  8. भोला – सरल, सीधा, निश्छल, अकुटिल।

म से पर्यायवाची शब्द

  1. महादेव – शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
  2. मटका – कुंभ, झट, घड़ा, सुराही, कलश।
  3. मछली – मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर।
  4. मोक्ष – कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
  5. मुलाकात – मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
  6. मेंढक – दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।
  7. मोर – शिखी, शिव -सुत -वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर।
  8. मोहित – मुग्ध, लुब्ध, आकर्षित।
  9. मेहनती – परिश्रमशील, कर्मठ, उद्यमी, उद्योगी, परिश्रमी, प्रयत्नशील।
  10. महात्मा – महापुरुष, महाशय, उदारत्मा, श्रेष्ठ व्यक्ति।
  11. मस्तिष्क – भेजा, दिमाग, मगज, बुद्धि।
  12. मृत्यु – देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, निर्वाण, मरण।

य से पर्यायवाची शब्द

  1. यमुना – कालिंदी, तरणि -तनुजा, सूर्यजा, अज रवितनया, जमुना, कृष्णा, रविसुता |
  2. यम – कीनाश, जीवितेश, श्राद्धदेव, दण्डधर, सूर्यपुत्र,
  3. यमराज – अंतक, धर्मराज, कृतान्त ।
  4. यश – ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।
  5. याचिका – प्रार्थना -पत्र, आवेदन -पत्र, अभ्यर्थना -पत्र।
  6. यात्रा – सफर, गमन, तीर्थाटन, प्रयाण, प्रस्थान।
  7. युद्ध – रण, समर, संग्राम, जंग, लड़ाई।
  8. युवती – तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, नारी, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया ।
  9. युवक – युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।
  10. यौवन – युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।

र से पर्यायवाची शब्द

  1. रक्त – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
  2. रणभूमि – संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान -ए -जंग।
  3. रात्रि – राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
  4. राजमहल – राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।
  5. राधा – हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।
  6. राम – रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।
  7. रावण – लंकेश, लंकापति, दशानन दशकण्ठ।
  8. राक्षस – दैत्य, असुर, निशाचर।
  9. रिश्वत – घूस, नजराना, कमीशन, बख्शीश।
  10. रुकावट – बाधा, अड़चन, विघ्न, रुकाव, अटकाव, अडंगा, विराम, ठहराव।

ल से पर्यायवाची शब्द

  1. लड़की – बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या।
  2. लक्ष्मण – लखन, सौमित्र, शेष, अनन्त।
  3. लज्जा – संकोच, लाज, ह्या, शर्म।
  4. लाभ – प्राप्ति, मुनाफा, फायदा, नफा।
  5. लालच – लोभ, लिप्सा, तृष्ण, प्रलोभन, लालसा।
  6. लुच्चा – दुराचारी, बदमाश, कमीना, कुकर्मी।
  7. लुटेरा – अपहर्ता, अपहरणकर्ता, डाकू, डकैत।
  8. लोचन – आँख, नयन, नेत्र, चक्षु।
  9. लोभ – लालच, तृषा, तृष्णा, लिप्सा, स्पृहा।
  10. लोभी – लालची, स्पृह, इच्छुक, पिपासु, उत्सुक, तृष्णालु।

व से पर्यायवाची शब्द

  1. वन – जंगल, कानन, बीहड़, अरण्य, गहन, झाड़ी।
  2. वस्त्र – पट,  परिधान, अम्बर, वसन, चीर।
  3. वज्र – अशनि, कुलिश, पवि।
  4. वर – दुल्हा, वरदान, उत्तम, श्रेष्ठ।
  5. वर्तमान – उपस्थित, प्रस्तुत, विद्यमान, मौजूद।
  6. वाकिफ – ज्ञाता, जानकार, अनुभवी।
  7. वाणी – वचन, गिरा, भारती,भाषा, बोली।
  8. वायु – अनिल, समीर, पवन, हवा।
  9. वृक्ष – पेड़, पादप, शाखी, तरु, विटप।
  10. विकराल – भीषण, भयानक, डरावना, खौफनाक।
  11. विकास – प्रसार, फैलाव, बढ़ाव, प्रगति।
  12. विक्रम – वीरता, बहादुरी, शूरता, साहस, पराक्रम।
  13. विधाता – ब्रह्मा, विधि, सृष्टिकर्त्ता।
  14. विनोद – आमोद -प्रमोद, मजाक, उल्लास, आनंद, मनोरंजन, हँसी, तमाशा, खेल -कूद।
  15. विरह – वियोग, बिलगाव, जुदाई।
  16. विलोम – विपरीत, प्रतिलोम, प्रतीप, उलटा।
  17. विवश – बेबस, मजबूर, लाचार, असहाय।
  18. विरल – दुर्लभ, कठिन, दुष्प्राप्य।
  19. व्रत – उपवास, निराहार, अनाहार, रोजा।
  20. व्यवस्था – प्रबंध, इंतजाम, बंदोबस्त, रीति, पद्धति, कायदा, नियम।

श से पर्यायवाची शब्द

  1. श्मशान – मरघट, मसान, मुरदघट्टा, मृतकदाह स्थान, कब्रिस्तान।
  2. शरीर – देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात, विग्रह।
  3. शत्रु – दुश्मन, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र, अराति, बैरी ।
  4. शराबी – मद्यप, पियक्कड़, दारूबाज, मदिरासेवी।
  5. शर्म – लाज, लज्जा, हया, संकोची, शर्मिन्दगी।
  6. श्वेत – उजला, उज्ज्वल, गोरा, साफ, दुग्धवत, रजतसदृश।
  7. शर्मीला – लज्जालु, लज्जाशील, संकोची, लजीला, एकांतप्रेमी।
  8. शतक – शताब्दी, सदी, सौ, सैकड़ा।
  9. शांत – चुप, मौन, गंभीर, संवेगहीन, आवेशरहित, खामोश, स्थिर।
  10. शादी – विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण, परिणय, गठबंधन।
  11. शायरी – काव्य, कविता, पद्य, छंद।
  12. शिक्षक – अध्यापक, उपदेशक, गुरु, आचार्य, मास्टर, टीचर।
  13. शिला – पाषाण, सिल, पत्थर, चट्टान।
  14. शिव – त्रिनेत्र, वामदेव, शंकर, पशुपति, महेश, हर, त्रिलोचन, रुद्र, उमापति, महादेव, नीलकंठ, भूतेश, व्योमकेश ।
  15. शिकारी – लुब्धक, बहेलिया, आखेटक, अहेरी, व्याध ।
  16. शेर – हरि, केसरी, केशी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगराज, शार्दूल, सिंह, केहरि, नाहर।
  17. शेषनाग – धरणीधर, फणीश, सहस्रासन, सर्पपति।

स से पर्यायवाची शब्द

  1. संध्या – निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।
  2. स्वर्ग – सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।
  3. स्वर – शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।
  4. सर्प – साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।
  5. समुद्र – पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।
  6. सरस्वती – वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।
  7. संकट – आपत्ति, विपत्ति, आफत, मुसीबत, विपदा, दुर्भाग्य, अभाग्य।
  8. संकल्प – विचार, इरादा, चेष्टाहीन, इच्छाशक्ति, कामनाशक्ति, दृढ़ -निश्चय, प्रतिज्ञा, व्रत।
  9. संगम – मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ, सम्बन्ध, संगति।
  10. सुकुमार – कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।
  11. सारांश – निष्कर्ष, आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, भावार्थ, भाव, मतलब।
  12. सुरभि – सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास ।
  13. सेना – चमू, दल, कटक ।
  14. सहेली – सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।
  15. सूर्य – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।
  16. समूह – झुण्ड, संघ, संगठन, टोली, दल, मण्डली, समुदाय, वृन्द, निकर, निकाय, गण, पुन्ज, समुच्चय, कलाप, जत्था, राशि.

ह से पर्यायवाची शब्द

  1. हर्ष – सुख, आनंद, प्रसन्नता, उल्लास, मोद -प्रमोद।
  2. हत्या – वध, हिंसा, कत्ल, खून।
  3. हनुमान – अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, आंजनेय, कपीश, महावीर, मारुत, वज्रांग।
  4. हंस – चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।
  5. हमेशा – निरन्तर, सदा, सर्वदा, बराबर, लगातार।
  6. हरिण – मृग, सारंग, ऋश्य, हिरण।
  7. हर्ष – सुख, आनंद, प्रसन्नता, उल्लास, मोद -प्रमोद।
  8. हर्षित – प्रफुल्ल, प्रसन्न, उल्लासमय, प्रसन्नचित्त।
  9. हलचल – आंदोलन, उपद्रव, सनसनी, हंगामा, खलबली, उथल -पुथल।
  10. हासिल – प्राप्त, लब्ध, उपलब्ध।
  11. हिजड़ा – नपुंसक, नामर्द।
  12. हिस्सा – भाग, अंश, खंड, टुकड़ा।
  13. हिस्सेदार – भागीदार, साझीदार, पट्टीदार।
  14. हीन – रहित हाथी – गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड।
  15. हिमालय – हिमप्रस्थ, हिमांचल, हिमाद्रि, नगाधिराज।
  16. हीरा – मणिवर, वज्रमणि, हीरक, कुलिश।
  17. हृदय – मन, अंतस, दिल, कलेजा, उर, हिय, वक्ष।
  18. हिरण – कुरंग, सारंग, मृग, चमरी, कृष्णसार।
  19. हिचकना – संकोच करना, झिझकना, ठिठकना, हिचकिचाना।

क्ष से पर्यायवाची शब्द

  1. क्षमारहित – अक्षम, अशक्त, असमर्थ, क्षमाशून्य।
  2. क्षमाशील – क्षमी, क्षमावान, क्षमित, तितिक्षु, प्रभूष्णु, शक्त, शान्तियुक्त, सह, सहन, सहिष्णु।
  3. क्षत्राणी – क्षत्रिय पत्नी, क्षत्रिया, क्षत्रियाणी, क्षत्रियी, महारानी, राजपत्नी, रानी, वीरपत्नी, वीरमाता, वीरा।
  4. क्षण – अवसर, काल, घड़ी, छन, छिन, मौका, दण्ड, निमेष, पल, बेला, मुहूर्त, वक्त, समय।
  5. क्षत्रिय – क्षत्र, क्षत्री, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, राजन्य, राजा, वर्म, विराज, विराट, वीर।
  6. क्षितिज – अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश रेखा, दिशा मंडल, क्षोर, दिगंत, अंतरिक्ष,
  7. क्षति – क्षय, घाटा, नाश, हानि, नुकसान।
  8. क्षण – भंगुर अनित्य, अस्थिर, क्षणिका, नश्वर, नाशवान।
  9. क्षीण – अल्प, कमजोर, कृष, क्षाम, थोड़ा, दुबला -पतला, बलहीन, बारीक, सूक्ष्म ।
  10. क्षमता – ताकत, पहुँच, बल, शक्ति, सामर्थ्य,योग्यता।
  11. क्षय – अतिरोग, ऊष्मा, गदाग्रणी, तपेदिक, दिक, नृपामय, यक्ष्मा, रोगराज, शोष।
  12. क्षर – अज्ञान, जल, जीवात्मा, नाशवान, मेघ, शरीर।
  13. क्षिति – आवास, क्षय, गोरोचन, जगह, पृथ्वी, प्रलय -काल ।

त्र से पर्यायवाची शब्द

  1. त्रिशूल – नोक, भाला, शूल, बाधा, सूली, धनुष, अजगव, पिनाक।
  2. त्रुटि – भूल, चूक, गलती।
  3. त्रास – भय, आतंक, डस, भीति, आशंका।

ज्ञ से पर्यायवाची शब्द

  1. ज्ञान – हुनर, तर्क पूर्णता, आत्मज्ञान, आत्म साक्षात्कार, इल्म, विद्या, अक़्ल, समझ, बुद्धिमत्ता।
  2. ज्ञानी – विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान।

Leave a Comment