जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न भाग-2

“जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न – भाग 2” हर छात्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में। यह प्रश्नसंच विभिन्न जीव विज्ञानीय विषयों को संदर्भित करता है जैसे कि प्राणिज्ञान, जन्तुशास्त्र, पादपशास्त्र, जन्तुरस विज्ञान, मानव विज्ञान, जीवाणुशास्त्र, जैविक प्रौद्योगिकी आदि। इससे छात्र जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों, प्रक्रियाओं, और विभिन्न जीवों की गुणधर्मों को समझते हैं।

इस प्रश्नसंच के माध्यम से उन्हें परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है और वे परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, यह प्रश्नसंच सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है।

Important 500 Questions Of Biology part-2
Important 500 Questions Of Biology part-1

 

जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 500 प्रश्न भाग-2 I Important 500 Questions Of Biology part-2

 

  • शिशु का पितृत्‍व स्‍थापित करने के लिए किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है– DNA फिंगर प्रिंटिंग
  • संसार में किस जीव की संख्‍या सर्वाधिक है– मछली
  • सबसे बड़ा उड़ने में असमर्थ पक्षी जो सबसे तेज गजि से दौड़ सकता है, वह है– ऑस्ट्रिच
  • सबसे विषैली मछली है– पाषाण मछली
  • सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पायी जाती है– उष्‍णकटिबंधीय वर्षा वनों में
  • सिनकोना की छाल से प्राप्‍त औषधि को मलेरिया उपचार के लिए प्रयुक्‍त किया जाता था। जिस कृत्रिम औषधि ने इस प्राकृतिक उत्‍पाद को प्रतिस्‍थापित किया वह है– क्‍लोरोक्विन
  • स्‍तनपायी के उत्‍सर्जनीय उत्‍पाद मूत्र में अधिकता में पाये जाते हैं– यूरिक अम्‍ल
  • हरित ग्रन्थियाँ सम्‍बन्धित हैं– उत्‍सर्जन से
  • AB रक्‍त वर्ग वाले व्‍यक्ति को सार्वत्रिक ग्राही कहा जाता है, क्‍योंकि– उसके रक्‍त में प्रतिपिंड का अभाव होता है।
  • अधिक ऊँचाई पर मानव शरीर में लाल रक्‍त कणिकाएँ– संख्‍या में बढ़ जाएगी।
  • आँख के रेटिना की परम्‍परागत कैमरा के निम्‍नलिखित में से किस भाग से तुलना की जा सकती है– फिल्‍म
  • आँखों की दूर दृष्टि की बीमारी किसके कारण होती है– नेत्रगोलक के छोटा होने से
  • आदमी के कण्‍ठ के किस भाग को अवटु उद्धर्ध (ऐडम्‍स ऐपल) कहा जाता है– थाइरॉइड उपास्थि
  • आयोडीन का सर्वोत्‍तम स्‍त्रोत है– शैवाल
  • इन्‍सुलिन उत्‍पादित होता है– पेनक्रियाज द्वारा
  • इन्‍सुलिन है एक प्रकार का– हार्मोन
  • उपस्थि तथा हड्डियों के निर्माण और सम्‍पोषण में आवश्‍यक तत्‍व होता है– कैलिसयम
  • ऊँट बिना पानी के कुछ दिनों तक मरूस्‍थल में रहता है। ऐसा वह कर पाता है– अपने कूबड़ में जमा किये चिकनाई का प्रयोग करके
  • एथलीट को किससे जल्‍दी और ऊर्जा मिलती है– कार्बोहाइड्रेट से
  • एन्‍जाइम मूल रूप से क्‍या है– प्रोटीन
  • ऑक्‍सीजन की उपस्थिति में सुक्रोज का CO2एवं जल में ऊर्जा निर्मुक्‍त होने के साथ पूर्ण रूपान्‍तरण होने को कहते है– वायु श्‍वसन
  • कंडरा (Tendon) जोड़ता है– पेशी को हड्डी से
  • किस कोशिका से इन्‍सुलिन स्रावित होता है– बीटा कोशिका
  • किस तत्‍व का सम्‍बन्‍ध दाँतों की विकृति के साथ है– फ्लुओरीन
  • किस प्रक्रिया द्वारा ऑक्‍सीजन श्‍वसन के दौरान रूधिर में प्रवेश करती है और फिर उसे छोड़ती है– परासरण
  • किस विटामिन का सम्‍बन्‍ध रक्‍त थक्‍का से है– विटामिनK
  • किसकी कमी से ए‍नीमिया रोग होता है– लोहा
  • किसके जाँचने के लिए ELISA टेस्‍अ किया जाता है– एड्स
  • किसी मृतप्राय व्‍यक्ति का गुर्दा लेने के लिए, उसे किस स्थिति में होना चाहिए– केवल तंत्रिकीय प्रकार्यो का अवसान
  • कैप्‍सूल (Capsule) का आवरण बना होता है– स्‍टार्च का
  • कोई B प्रकार के रूधिर वाला व्‍यक्ति किसी आकस्मिक संकट में किस प्रकार के रूधिर वाले व्‍यक्ति को रूधिर दान कर सकता है– AB या B
  • कौन-सा एक अंग वसा का भंजन कर कोलेस्‍टेरॉल उत्‍पन्‍न करता है– यकृत
  • कौन-सा पदार्थ मानव शरीर में सबसे अधिक कठोर होता है– दल्‍तवल्‍क
  • कौन-सा रक्‍त वर्ग सार्वत्रिक दाता (Universal Donor) होता है– O
  • कौन-सा रक्‍त समूह सर्वग्राही है–AB
  • कौन-सी ग्रंथि सेक्‍स हार्मोन का स्राव करती है– एड्रिनल ग्रंथि
  • कौन-सी शर्करा तत्‍काल ऊर्जा प्रदान करती है– ग्‍लूकोज
  • गर्भाशय (womb) के लिए वैकल्पिक शब्‍द क्‍या है– यूटरस
  • जब एक व्‍यक्ति वृद्ध हो जाता है, तो सामान्‍यतया उसका रक्‍त का दाब– घट जाता है।
  • जब वृक्‍क कार्य करना बंद कर दे तो कौन-सा पदार्थ जमा होता है– रक्‍त में नत्रजनित अपशिष्‍ट पदार्थ
  • जैविक सिस्‍टम में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज करने में उत्‍तरदायी पदार्थ है– एन्‍जाइम
  • टायफाइड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है– आंत
  • टिबिया नामक हड्डी किसमें पायी जाती है– टाँग
  • दाँतों में क्‍या होता है– कैल्सियम
  • दाश्र-काशिका अरक्‍तता रोग किसकी अपसामान्‍यतया के कारण होता है– लाल रूधिर कोशिका
  • दूध में प्रो‍टीन और कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्‍त पोषणदायक अन्‍य तत्‍वों में सम्मिलित है– Ca औरK
  • नवजात शिशुओं में हड्डियों की संख्‍या लगभग कितनी होती है– 206
  • पालक के पत्‍तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है– आयरन
  • पेचिश रोग के लिए उत्‍तरदायी प्रोटोजाआ है– एण्‍टअमीबा
  • प्रचुरतम मात्रा में खाद्य प्रोटीन के दो स्रोत कौन से है– सोयाबीन और मूंगफली
  • प्रोटीन का सर्वप्रथम स्‍त्रोत है– सोयाबीन
  • प्रोटीन को माना जाता है– शरीर का निर्माण करने वाला
  • मधुसूदनी (Insulin) अन्‍त:स्‍त्राव एक– ग्‍लाइकोलिपिड है।
  • मनुष्‍य की खोपड़ी में कितनी अस्थियाँ होती हैं– 8
  • मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग है– प्रमस्तिष्‍क
  • मनुष्‍य के शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं– 12
  • मनुष्‍य के शरीर में पैर की हड्डी– खोखली होती है।
  • मनुष्‍य में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं– 206
  • मनुष्‍य में त्‍वचा किस स्‍थान पर सबसे अधिक मोटी होती है– तलुए पर
  • मनुष्‍य में सामानय निरन्‍न (fasting) रूधिर शर्करा स्‍तर प्रति 100 ml रूधिर होती है– 80-100 mg
  • मानव का मस्तिष्‍क लगभग कितने ग्राम का होता है-1350
  • मानव त्‍वचा को रंग देने वाला वर्णक है– मेलानिन
  • मानव में शरी के किस भाग में शुक्राणु डिम्‍ब को निषेचित (Fertilize) करता है– डिम्‍बवाहिनी(Fallopian) नली
  • मानव रूधिर में कोलेस्‍ट्रॉल का सामान्‍य स्‍तर है– 140-180 mg
  • मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन है– फेफड़ा
  • मानव शरीर की किन कोशिकाओं में सबसे कम पुनर्योजन शक्ति होती है– मस्तिष्‍क कोशिकाएं
  • मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है– स्‍टेपिस
  • मानव शरीर की सबसे लम्‍बी हड्डी है– फीमर
  • मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्‍बी होती है– जाँघ
  • मानव शरीर के किस अंग में लसीका कोशिकाएँ बनती है– दीर्घ अस्थि
  • मानव शरीर में औसतन ऑक्‍सीजन का तत्‍व कितना प्रतिशत होता है– 50%
  • मानव शरीर में कार्बोहाइड्रेट पुन: संग्रह होता है– ग्‍लाइकोजेन
  • मानव शरीर में कौन ग्रन्थि ऐसी है, जिसका सम्‍बन्‍ध शरीर की उत्‍तेजना से है– अधिवृक्‍क ग्रंथि
  • मानव शरीर में पुच्‍छ, कौन-सी संरचना में संलग्‍न होता है– वृहदान्‍त्र
  • मानव शरीर में पैरों की हड्डियाँ हैं– फिबुला एवं टिबिया
  • मानव शरीर में वसा जमा होती है– वसा ऊतक में
  • मानव शरीर में सबसे लम्‍बी अस्थि है– उरु अस्थि
  • मानव शरीर में हॉर्मोनों में से कौन-सा रक्‍त कैल्सियम और फॉस्‍फेट को विनियमित करता है– परावटु(Parathyroid) हॉर्मोन
  • मानव हृदय में कक्ष की संख्‍या है– चार
  • मुख्‍यत: इसकी उपस्थिति के कारण मानव शरीर उच्‍च वायुमण्‍डलीय दाब के अन्‍तर्गत भी बिना कुचला रहता है– कोशिकाओं में तरल
  • मूत्र के स्रवण को बढ़ाने वाली औषधि को कहते हैं– डाइयूरेटिक
  • यदि एक पिता का रक्‍त वर्ग A है और माता का रक्‍त वर्ग O हो तो बताइए कि उनके पुत्र का कौन-सा वर्ग हो सकता है–O
  • किसी पुरूष का रक्‍त वर्ग AB हो तथा महिला का रक्‍त वर्ग B हो तो उनकी सन्‍तानों में कौन-सा रक्‍त वर्ग उपस्थित नहीं हो सकता है– O
  • यदि किसी व्‍यक्ति की रूधिर वाहिकाओं की त्रिज्‍या कम हो जाए, जो उसका रक्‍त दाब– बढ़ेगा।
  • यदि माता-पिता में से एक का रूधिर वर्ग AB है और दूसरे का O, तो उनके बच्‍चे का संभावित रूधिर वर्ग होगा– A या B
  • रक्‍त ग्‍लूकोज स्‍तर सामान्‍यत: व्‍यक्‍त किया जाता है– भाग प्रति मिलियन में
  • रक्‍त जमने में किस तत्‍व की मुख्‍य भूमिका होती है– Ca
  • लम्‍बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्‍चात मांसपेशियों में थकान अनुभव होने का कारण होता है– ग्‍लूकोज का अवक्षय
  • वृद्धावस्‍था में मनुष्‍य की हड्डियाँ क्‍यों कमजोर हो जाती हैं– कैल्सियम की कमी से
  • शरीर की सर्वाधिक प्रबल अस्थि होती है– जबड़े में

 

Leave a Comment