RRB Group D परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं। इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता पाने के लिए RRB Group D Syllabus ,CBT विषय और परीक्षा पैटर्न के साथ सही रणनीति, सही मार्गदर्शन के साथ तैयारी करना बेहद ज़रूरी है। इन पदों के लिए शुरुआती वेतन ₹18,000 (मूल) + भत्ते होंगे, जो कुल ₹22,500-₹25,380 प्रतिमाह तक हो सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, और पॉइंट्समैन जैसे लेवल-1 पदों पर की जाती है।
RRB Group D Syllabus और परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा दो चरणों पर आधारित है जिसमे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल है।पुराने पैटर्न के आधार पर कहा जाये तो परीक्षा का सिलेबस व्यापक है जिसमें गणित, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा भी सिलेक्शन प्रक्रिया का अहम भाग है।
इस लेख में, हमने अभ्यर्थियों के लिए विषय-वार रणनीति के साथ-साथ पुस्तकों की सूची भी प्रदान की है।
RRB Group D: परीक्षा विवरण
| परीक्षा प्रकार | विवरण | समय/अवधि | प्रश्न/कार्य |
|---|---|---|---|
| कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) | गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, GK/करंट अफेयर्स | 90 मिनट | 100 प्रश्न |
| शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – पुरुष | 35 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर दौड़ (2 मिनट में) + 1000 मीटर दौड़ (4 मिनट 15 सेकंड में) | – | – |
| शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – महिला | 20 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर दौड़ (2 मिनट में) + 1000 मीटर दौड़ (5 मिनट 40 सेकंड में) | – | – |
RRB Group D विषयवार Syllabus:
1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति(Reasoning)
-
एनालॉजी
-
वर्गीकरण
-
श्रृंखला
-
कोडिंग-डिकोडिंग
-
दिशा ज्ञान
-
कैलेंडर
-
घड़ी
-
वेन डायग्राम
-
कथन एवं निष्कर्ष
-
गणितीय तर्क
2. गणित(Mathematics)
-
संख्या प्रणाली
-
दशमलव
-
भिन्न
-
अनुपात एवं समानुपात
-
प्रतिशत
-
लाभ-हानि
-
साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
-
समय और कार्य
-
समय-गति-दूरी
-
क्षेत्रफल
-
आयतन
3. सामान्य विज्ञान
भौतिकी: बल, गति, ऊर्जा, ध्वनि, प्रकाश
रसायन: तत्व, यौगिक, रासायनिक अभिक्रियाएँ
जीवविज्ञान: मानव शरीर, पौधे, पर्यावरण
4. सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स
-
भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम
-
भारतीय संविधान, राजनीति, अर्थव्यवस्था
-
भूगोल, संस्कृति, विज्ञान एवं तकनीक
-
खेल, पुरस्कार, वर्तमान घटनाएँ
RRB Group D: परीक्षा पैटर्न (CBT)
-
कुल प्रश्न: 100
-
कुल अंक: 100
-
समय: 90 मिनट
-
प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ)
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
RRB Group D: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
| उम्मीदवार | कार्य | समय सीमा |
|---|---|---|
| पुरुष | 35 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर दौड़ | 2 मिनट |
| पुरुष | 1000 मीटर दौड़ | 4 मिनट 15 सेकंड |
| महिला | 20 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर दौड़ | 2 मिनट |
| महिला | 1000 मीटर दौड़ | 5 मिनट 40 सेकंड |
RRB Group D: पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र ट्रेंड्स (2018–2022)
| विषय | प्रश्नों का पैटर्न | मुख्य ट्रेंड्स |
|---|---|---|
| गणित | लगभग 25 प्रश्न | प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-गति-दूरी, साधारण ब्याज, क्षेत्रफल और आयतन पर अधिक प्रश्न |
| तर्कशक्ति | लगभग 30 प्रश्न | एनालॉजी, सीरीज़, दिशा ज्ञान, वेन डायग्राम, कथन एवं निष्कर्ष |
| सामान्य विज्ञान | लगभग 25 प्रश्न | NCERT आधारित प्रश्न, विशेषकर भौतिकी (बल, गति), रसायन (तत्व, यौगिक), जीवविज्ञान (मानव शरीर) |
| GK/करंट अफेयर्स | लगभग 20 प्रश्न | भारतीय संविधान, स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल, खेल, पुरस्कार, हाल की घटनाएँ |
RRB Group D: परीक्षा वर्षवार तुलनात्मक सारणी
| वर्ष | कठिनाई स्तर | कट-ऑफ रुझान | विषयवार प्रमुख बिंदु |
|---|---|---|---|
| 2018 (CEN 02/2018) | आसान से मध्यम | अपेक्षाकृत कम, क्योंकि प्रश्न सरल थे और प्रतियोगिता पहली बार इतनी बड़ी थी | गणित में अंकगणित, सामान्य विज्ञान में बेसिक NCERT, तर्कशक्ति में पैटर्न आधारित प्रश्न |
| 2019 (RRC 01/2019) | मध्यम | कट-ऑफ थोड़ा बढ़ा, प्रतियोगिता अधिक तीव्र रही | गणित में अनुपात, प्रतिशत, समय-कार्य; सामान्य जागरूकता में स्थिर GK और करंट अफेयर्स |
| 2022 | मध्यम से कठिन | कट-ऑफ में उतार-चढ़ाव, राज्यों के अनुसार भिन्नता | सामान्य विज्ञान में स्टेटमेंट-बेस्ड प्रश्न, करंट अफेयर्स का वर्चस्व, तर्कशक्ति में पजल और सीरीज |
RRB Group D: पिछले वर्षों के आधार पर निष्कर्ष
• पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को अधिक दोहराया गया है, खासकर गणित और विज्ञान में।
• 2022 से “स्टेटमेंट-बेस्ड” प्रश्नों की संख्या बढ़ी है।
• 6–8 महीनों के करंट अफेयर्स पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
• अधिकांश प्रश्न मध्यम स्तर के होते हैं।
RRB Group D Preparation के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
• NCERT किताबें (कक्षा 6–10) से प्रत्येक विषय की नींव मजबूत करें।
• करंट अफेयर्स के लिए पिछले एक वर्ष की तैयारी करें। समाचार पत्र और मासिक पत्रिकाओं से जुड़े रहें।
• रोज़ मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
• रोज़ाना दौड़ और शारीरिक अभ्यास करते रहें ताकि PET में सफलता सुनिश्चित कर सकें।
RRB Group D की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
किसी भी परीक्षा की तैयारी में सही पुस्तकों का चयन बहुत जरुरी है। RRB Group D परीक्षा लाखों आवेदकों के बीच प्रतिस्पर्धा का मंच है, अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुचारु रूप से सही रणनीति के साथ तैयारी अति आवश्यक है। निचे दिए गए पुस्तकों की सूची आपको पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न, उसके आधार पर बनाये गए प्रश्न और संभावित प्रश्नो को प्रैक्टिस करने के लिए काफी मददगार साबित होंगी।
| विषय | पुस्तकें |
|---|---|
| गणित | Fast Track Objective Arithmetic (Rajesh Verma), Quantitative Aptitude (R.S. Aggarwal) |
| रीजनिंग | A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning (R.S. Aggarwal), Lucent Reasoning |
| सामान्य विज्ञान | Lucent’s General Science, NCERT कक्षा 6–10 |
| GK & करंट अफेयर्स | Lucent’s GK, Manohar Pandey (Arihant), मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन |
| ऑल-इन-वन | PW All in One RRB Group D Level-1 |
हमने आपके लिए विस्तार रूप से स्टडी प्लान निर्धारित की है। 30-दिन की यह योजना गणित, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे सभी प्रमुख विषयों को कवर करती है। इस प्लान की मदद से आप अपनी तयारी को और मजबूत बना सकते है।
RRB Group D की तैयारी के लिए Notification को जरूर पढ़े।