MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026: 1679 पद, ऑनलाइन आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Van Rakshak (वन रक्षक) और Jail Prahari (जेल प्रहरी) सहित विभिन्न पदों पर कुल 1679 रिक्तियों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्ययत होंगे।यदि आप 10वीं / 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 28 February 2026 से 14 March 2026 के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026 – Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नाम वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक), जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक
विभाग वन विभाग एवं जेल विभाग
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी स्थान मध्य प्रदेश
आवेदन प्रारंभ तिथि 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि 07 अप्रैल 2026 से
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

MPESB Van Rakshak / Jail Prahari 2026 – भर्ती विवरण

Post Name Number of Posts
Vanrakshak 728
Kshetra Rakshak 169
Jail Prahari 757
Jail Superintendent 25
Total Posts 1679

MPESB भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम योग्यता
वन रक्षक (Forest Guard) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण
क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष
जेल प्रहरी (Jail Prahari) 10+2 (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण
सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री

Note – अभ्यर्थी के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

विवरण आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 33 वर्ष (सामान्य वर्ग – म.प्र.)

आयु में छूट (सरकारी नियम अनुसार)

  • SC / ST / OBC / महिला अभ्यर्थी (म.प्र.) – 5 वर्ष तक की छूट
  • दिव्यांग अभ्यर्थी – नियमानुसार
  • अन्य आरक्षित वर्ग – शासन नियम अनुसार

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / अन्य राज्य ₹500/- प्रति प्रश्न पत्र
SC / ST / OBC / EWS (केवल म.प्र. मूल निवासी) ₹250/- प्रति प्रश्न पत्र
दिव्यांग अभ्यर्थी नियमानुसार
सीधी भर्ती – बैकलॉग कोई शुल्क नहीं

Note – MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क: ₹60/, पंजीकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर ₹20/- अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

MPESB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

MPESB वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:

  1. लिखित परीक्षा (Computer Based Test – CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  4. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

Note – लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

MPESB वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 की परीक्षा ऑनलाइन (Computer Based Test – CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी।

 परीक्षा का स्वरूप

विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार ऑनलाइन (CBT)
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100 अंक
परीक्षा अवधि 2 घंटे
नकारात्मक अंकन नहीं (संभावित – आधिकारिक सूचना देखें)
भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी

परीक्षा शिफ्ट (Exam Timing)

  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा सकती है।
  • परीक्षा से पहले 10 मिनट महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
  • उत्तर अंकित करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

MPESB 2026: शारीरिक विवरण (Physical Details)

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

पद का नाम पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मानदंड महिला अभ्यर्थियों के लिए मानदंड
फॉरेस्ट गार्ड / फील्ड गार्ड 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चाल 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चाल
जेल प्रहरी 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 50 सेकंड में + गोला फेंक 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में + गोला फेंक
सहायक जेल अधीक्षक 800 मीटर दौड़ + लंबी कूद + गोला फेंक 800 मीटर दौड़ + लंबी कूद + गोला फेंक

MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. “MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Important Links – MPESB Recruitment 2026

Note: आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

FAQ:

Q1. MPESB Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans –  कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. Van Rakshak Jail Prahari Recruitment 2026 न्यूनतम योग्यता क्या है?

Ans – 10वीं / 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q3.MPESB भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans – लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

Leave a Comment